फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shots fired after a dispute... nephew killed, sister injured.

Budaun News: विवाद के बाद चलाईं गोलियां...भांजे की मौत, बहन घायल

Thu, 16 Jul 2026 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Shots fired after a dispute... nephew killed, sister injured.
शराब पीने के दौरान विवाद के बाद हुई घटना, महिला की हालत गंभीर
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
कादरचौक (बदायूं)। लखुपूरा गांव के मजरा बखतपुर में बुधवार रात एक युवक ने बड़ी बहन और भांजे को तमंचे से गोली मार दी। भांजे आकाश (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन संतोषी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के पीछे शराब पीने के दौरान आरोपी वीर सिंह और भांजे के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है। आरोपी तमंचे के साथ भाग गया। वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
संतोषी अपने पति मलखान के निधन के बाद कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र का गांव शादी वाजनगर छोड़कर दो बेटे और तीन बेटियों के साथ बखतपुर आकर रहने लगी थीं। उन्होंने भाई वीर सिंह के मकान के सामने अपना घर बनाया है। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार रात वीर सिंह संतोषी के बेटे आकाश के साथ शराब पी रहा था। तभी दोनों के बीच नशे में विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच डंडे चलने पर संतोषी बीचबचाव करने पहुंचीं।
विज्ञापन

झगड़े के दौरान वीर सिंह ने तमंचे से पहले आकाश को गोली मार दी, फिर बहन संतोषी को। सीने में गोली लगने से आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। संतोषी (45) के पेट में गोली लगी, जिससे उनकी हालात गंभीर बनी हुई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने संतोषी का प्राथमिक उपचार किया, उसके बाद उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी और सीओ उझानी ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान के घर के बाहर लगे कैमरों में कैद हुई वारदात



- बहन और भांजे को गोली मारने का मामला, कोख में घुसी गोली पेट से बाहर निकल गई



संवाद न्यूज़ एजेंसी



बदायूं। बहन और भांजे को गोली मारने की घटना प्रधान के पति भूपेंद्र के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस कांड में यह अहम सबूत माना जा रहा है। संतोषी के गोली कोख में लगी और पेट से होकर निकल गई। मेडिकल कॉलेज में हुए एक्सरे में गोली पेट में नहीं मिली है।



आरोपी वीर सिंह की पत्नी सुषमा पिछले 15 दिन से मायके में है। कहा जा रहा है कि वीर सिंह के उत्पीड़न से परेशान होकर वह मायके चली गई थी। वहीं वीर सिंह को शक है कि उसकी बहन संतोषी ने उसकी पत्नी को भड़काया, इसलिए वह मायके चली गई। चर्चा यह भी है कि वीर सिंह और आकाश के बीच शराब पीने के दौरान इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था और मामला गोलीकांड तक पहुंच गया।



वहीं, प्रधान के पति भूपेंद्र का मकान भी आरोपी वीर सिंह के घर के नजदीक है, उसी के सीसी कैमरे में गोलीकांड की वारदात कैद हुई है। प्रधान के पति भूपेंद्र ने भी आरोपी वीर सिंह की पत्नी सुषमा के 15 दिन पहले मायके जाने की बात कही है।




बेटी बोली- मम्मी और मामा के बीच हुआ था झगड़ा



संतोषी की 15 साल की बेटी भावना भी मेडिकल कॉलेज पहुंची हुई थी। उसने बताया कि मम्मी और मामा के बीच बुधवार देर रात झगड़ा हुआ था। इसके बाद शराब में धुत मामा ने पहले भईया आकाश पर और फिर मम्मी पर गोली चलाई थी। उसके पापा नहीं हैं, इस कारण मम्मी, मामा के घर के पास मकान बनाकर रहती हैं। इस कांड के बाद संतोषी का पूरा परिवार बेहद डरा हुआ है। बता दें कि आकाश भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed