फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Drunken uncle kills nephew also shoots widowed sister who came to rescue him in Budaun

Budaun News: शराब के नशे में धुत मामा ने की भांजे की हत्या, बचाने आई विधवा बहन को भी मारी गोली

Thu, 16 Jul 2026 08:46 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 16 Jul 2026 08:46 AM IST
सार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी विधवा बहन को भी गोली मारी, जिससे वह घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Drunken uncle kills nephew also shoots widowed sister who came to rescue him in Budaun
मृतक के परिजनों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लखुपूरा का मजरा के गांव बखतपुर में बुधवार रात एक युवक ने अपनी सगी बड़ी बहन और एक भांजे को तमंचे से गोली मार दी। भांजे की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। घटना से पहले आरोपी ने अपने भांजे के साथ शराब पी थी। इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ था। वारदात के बाद आरोपी तमंचे को लेकर मौके से भाग गया। एसपी सिटी और सीओ उझानी ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। वारदात पास में लगे सीसी कैमरे में भी कैद हुई है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत लखुपूरा का मजरा के गांव बखतपुरा में वीर सिंह के मकान के सामने ही उसकी सगी बड़ी बहन संतोषी मकान बनाकर अपने पांच बच्चों में दो पुत्र और तीन पुत्रियों के साथ रहती है। संतोषी के पति मलखान की मौत हो चुकी है। बताते हैं कि बुधवार रात वीर सिंह अपने भांजे आकाश के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच नशे में विवाद शुरू हो गया। दोनों में पहले मारपीट हुई। इसी दौरान संतोषी बीचबचाव करने आ गई। 
विज्ञापन


विवाद के दौरान वीर सिंह ने तमंचे से पहले आकाश को गोली मारी। उसके बाद अपनी बहन संतोषी को गोली मार दी। एक गोली आकाश के सीने में जा लगी, जिससे आकाश की मौके पर मौत हो गई। संतोषी के पेट में गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने संतोषी का प्राथमिक उपचार किया। उसके बाद उसे सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। इधर, आकाश अपने भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसी कैमरे में कैद घटना
बहन और भांजे को गोली मारने की घटना में प्रधान के पति भूपेंद्र के घर के बाहर लगे सीसी कैमरे में कैद हुई है। इस कांड में यह अहम सबूत माना जा रहा है। इस वारदात के बाद चर्चा हो रही है कि आरोपी वीर सिंह की पत्नी सुषमा पिछले 15 दिन से मायके में है। वीर सिंह के उत्पीड़न से परेशान होकर वह मायके गई थी, लेकिन वीर सिंह को शक है कि उसकी बहन संतोषी ने उसकी पत्नी को भड़काया, इसलिए वह मायके चली गई। 

चर्चा यहां तक हो रही है कि वीर सिंह और आकाश के बीच शराब पीने के दौरान इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद गोलीकांड तक पहुंच गया। वहीं, प्रधान के पति भूपेंद्र का मकान भी आरोपी वीर सिंह के घर के नजदीक है। उसी के सीसी कैमरे में गोलीकांड की वारदात कैद हुई है। भूपेंद्र ने भी आरोपी वीर सिंह की पत्नी सुषमा के 15 दिन पहले मायके जाने की बात कही है। 

बेटी ने बताया, मम्मी और मामा के बीच हुआ था झगड़ा 
संतोषी की 15 साल की बेटी भावना भी मेडिकल कॉलेज पहुंची हुई थी। उसने बताया कि मम्मी और मामा के बीच बुधवार की देर रात झगड़ा हुआ था। इसके बाद शराब में धुत मामा ने पहले भाई आकाश पर और फिर मम्मी पर गोली चलाई थी। उसके पापा नहीं हैं, इस कारण  मम्मी मामा के घर के पास मकान बनाकर रहती थी। इस कांड के बाद संतोषी का पूरा परिवार बेहद डरा हुआ है। 

कोख में घुसी गोली पेट से बाहर निकल गई 
संतोषी के गोली कोख में लगी और पेट से होकर निकल गईं। मेडिकल कॉलेज में हुए एक्सरे में गोली पेट में नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed