{"_id":"69cfb0bba97da2e7a9094b29","slug":"power-supply-remained-disrupted-for-12-hours-in-two-localities-of-jalalabad-badaun-news-c-122-1-spn1003-169676-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जलालाबाद के दो मोहल्लों में 12 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जलालाबाद के दो मोहल्लों में 12 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
जलालाबाद में बंच केबिल की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड होने और बंच केबल जलने से आपूर्ति हुई बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। ट्रांसफाॅर्मर में खराबी और बंच केबल जल जाने से मोहल्ला ब्रह्मनान और खेड़ा में 12 घंटे से ज्यादा समय बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे दोनों मोहल्लों की करीब 2500 की आबादी को पानी की किल्लत सहित अन्य कई दिक्कतों से जूझना पड़ा।
बृहस्पतिवार की रात करीब 11:30 बजे थाने के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी खराबी आने के साथ परशुराम मंदिर की तरफ जाने वाली बंच केबल में आग लग गई। एक साथ दो जगह फाॅल्ट हो जाने से ब्रह्मनान, वर्कजई और खेड़ा मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
हालांकि, दो घंटे बाद ट्रांसफाॅर्मर ठीक हो जाने पर वर्कजई मोहल्ले में आपूर्ति शुरू हो गई, लेकिन जली केबल सही करने का काम शुक्रवार को सुबह शुरू हुआ। यह काम पूर्वांह्न 11 बजे तक पूरा हो सका, लेकिन इसी बीच कटौती लागू हो जाने से दोनों मोहल्लों में दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।
इससे तमाम घरों में पानी का संकट हो गया। शाम को नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर लोगों को पानी की समस्या से निजात मिली। अवर अभियंता यश गुप्ता ने बताया कि देर रात मंदिर मार्ग की बंच केबल एक स्थान पर शार्ट सर्किट से जलने के बाद चिपक गई और अधिक विद्युत भार से ट्रांसफाॅर्मर का फ्यूज बार-बार जल रहा था। ऐसे में दिक्कत आई।
Trending Videos