सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Remembered the sacrifice, love, and forgiveness of Lord Jesus.

Shahjahanpur News: प्रभु यीशु के बलिदान, प्रेम और क्षमा को किया याद

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Remembered the sacrifice, love, and forgiveness of Lord Jesus.
गोविंदगंज ​स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे पर वचन सुनाते पास्टर इंचार्ज अमित लाल। 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के गिरजाघरों में गुड फ्राइडे को श्रद्धा से मनाया गया। इसमें प्रभु यीशु मसीह के बलिदान, प्रेम और क्षमा को याद किया गया। पास्टर ने प्रभु यीशु मसीह के सात वचनों को सुनाया।
Trending Videos


गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे पर दोपहर 12 से तीन बजे तक प्रार्थना सभा हुई। प्रभु यीशु मसीह के सात वचनों को सुनाया गया। पास्टर अमित लाल ने पहला वचन सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास्टर पीएच लाल ने दूसरा, सपना मैसी ने तीसरा, पास्टर दारा सिंह ने चौथा और रिटायर्ड पास्टर अशोक श्रेष्ठ ने पांचवां वचन सुनाया। विवेक मंजीत ने छठा और अंत में सातवां वचन पास्टर अमित लाल ने सुनाया।
उन्होंने बताया कि सारे वचनों का एक ही उद्देश्य था कि प्रभु हमारे गुनाहों के लिए पृथ्वी पर आए थे। हमारे लिए उन्हें सताया गया और सूली पर चढ़ाया गया। जिस दिन प्रभु को सूली पर चढ़ाया गया, उसे गुड फ्राइडे के रूप में मनाते हैं। तीसरे दिन प्रभु जीवित हो गए थे। इसे ईस्टर के रूप में मनाया जाता है।
पास्टर अमित ने समाज में मानवता की सद्भावना बनाए रखने की अपील की। अर्चना आनंद, ऋतु प्रसाद, रंजीता सिंह, दीपा सिंह, स्नेहलता मिल्टन, सुनीता मिल्टन आदि ने गीत सुनाए। कार्यक्रम में जयवंत सनवलिया, राजेश मिल्टन, विजय प्रताप सिंह, रवि सिंह, रितिक सिंह, अविनाश सिंह, अजय एडवर्ड, अभय सिंह, उत्कर्ष सिंह, आशीष सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed