सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Exorbitant sums are being extorted from patients in the name of traditional remedies.

Shahjahanpur News: देसी इलाज के नाम पर मरीजों से वसूली जा रही मोटी रकम

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Exorbitant sums are being extorted from patients in the name of traditional remedies.
विज्ञापन
देवकली। कई गांवों में कुछ लोग देसी जड़ी-बूटियों से लाइलाज बीमारियों के इलाज का दावा करते हुए स्वास्थ्य विभाग से पंजीकरण कराए बगैर अवैध रूप से आयुर्वेदिक अस्पताल चला रहे हैं। इलाज कराने वाले मरीजों से मोटी रकम वसूल की जा रही है, लेकिन लाभ नहीं होने से मरीज को खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
Trending Videos

गहलुइया गांव के एक फार्म हाउस पर कई वर्षों से अवैध आयुर्वेदिक अस्पताल चल रहा है। अस्पताल के संचालक ने दवाएं बनाने के लिए जड़ी-बूटियां और तरह-तरह की घास लाने के लिए मामूली पगार पर दो कर्मचारी लगा रखे हैं। सुबह से लेकर शाम तक वहां मरीजों का तांता लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवकली के रवि प्रकाश अवस्थी ने बताया कि उन्होंने पेट में गैस के इलाज पर तीन बार में 2500 रुपये खर्च कर दिए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। धर्मापुर की रीता देवी के अनुसार उनके गुर्दे में पथरी के इलाज के लिए 10 किलो नींबू के साथ दो हजार रुपये लिए गए, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इसी प्रकार अख्तियारपुर गांव में भी कुछ लोग मरीजों को देसी दवा देकर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं।
स्थानीय राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. एचपी पांडेय ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी मिली है और जांच करने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने मरीजों से अंधविश्वास में पड़ने के बजाय राजकीय अस्पताल से दवाएं लेने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed