सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Leopard Sighted Again Near Patiyaat Village in Raipur

Shahjahanpur News: रायपुर पटियात गांव के पास फिर दिखा तेंदुआ

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Leopard Sighted Again Near Patiyaat Village in Raipur
विज्ञापन
खुटार। गांव गेहुंआ के पुत्तन वाल्मीकि के घोड़े को बुधवार रात मारने वाला तेंदुआ आसपास ही घूम रहा है। बृहस्पतिवार रात नौ बजे तेंदुए को चकमार्ग पर घूमते देखकर किसान ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। तेंदुए के गांवों के पास मौजूद होने से किसानों और ग्रामीणों में दहशत है।
Trending Videos

गेहुंआ गांव की घटना के बाद वनकर्मियों ने तेंदुए की लोकेशन लेने और पिंजड़ा लगाने की जरूरत नहीं समझी थी। बृहस्पतिवार रात नौ बजे खुटार के मोहल्ला कोट निवासी दिवाकर सिंह कार से अपने फॉर्म गांव रायपुर पटियात जा रहे थे। गांव के पास सामने से तेंदुए को आते देख दिवाकर सिंह ने कार रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर तक घूमने के बाद तेंदुआ खेतों में चला गया। उन्होंने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। किसानों का कहना है कि वनकर्मी खानापूरी कर रहे हैं, ऐसे में तेंदुआ कभी भी हमला कर सकता है।
--
वन विभाग की टीम गांव रायपुर भेजी गई थी। टीम क्षेत्र में काम्बिंग कर रही है। तेंदुए की लोकेशन ट्रेस कर जंगल में खदेड़ा जाएगा।
-मनोज कुमार श्रीवास्तव, रेंजर खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed