{"_id":"6a6d023da680b74c4c0ab7a7","slug":"the-dm-and-ssp-inspected-kachhla-ghat-by-boat-badaun-news-c-123-1-bdn1037-169765-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीएम और एसएसपी ने नाव से किया कछला घाट का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीएम और एसएसपी ने नाव से किया कछला घाट का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिलाधिकारी (डीएम) अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा के साथ शुक्रवार को कछला गंगा घाट और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने नाव से गंगा में भ्रमण कर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं देखीं।
डीएम ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाएं पूरी तरह दुरुस्त रहें। घाट पर पर्याप्त लाइफ जैकेट, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, जल भरने की उचित व्यवस्था और गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने बताया कि श्रावण मास में यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जनपद में सेक्टर और जोन बनाकर मजिस्ट्रेट/अधिकारी तैनात किए हैं। मार्ग पर प्रकाश की बेहतर व्यवस्था और सीसीटीवी से लगातार निगरानी होगी। डीएम ने श्रद्धालुओं से अपील की कि किसी असुविधा या आपात स्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित आईसीसीसी और पुलिस लाइन कंट्रोल रूम से तुरंत संपर्क करें। संवाद