सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The groom's cousin died after falling from a pickup truck carrying dowry items.

Budaun News: दहेज का सामान ले जा रही पिकअप से गिरकर दूल्हे के चचेरे भाई की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 28 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The groom's cousin died after falling from a pickup truck carrying dowry items.
विज्ञापन
उसावां। दहेज का सामान लेकर जा रही एक पिकअप गाड़ी से गिरकर दूल्हे के चचेरे भाई की मौत हो गई। यह घटना सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे एम एफ हाईवे पर उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम मन्सानगला के पास हुई। युवक पिकअप के ऊपर बैठा था और गाड़ी को झटका लगने से वह नीचे सड़क पर गिर गया। इस दुखद घटना से शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।
Trending Videos

मृतक की पहचान कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम कैथोला निवासी राय सिंह (30) पुत्र दयाराम के रूप में हुई है। वह दूल्हे राहुल का चचेरा भाई था। राहुल की बारात रविवार को जनपद शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के ग्राम पटना देवकली गई थी। सोमवार को शादी संपन्न होने के बाद राय सिंह दहेज का सामान पिकअप में भरकर अपने गांव कैथोला लौट रहा था। सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे एम एफ हाईवे पर उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम मन्सानगला के पास पिकअप में अचानक झटका लगा। झटका लगने से पिकअप के ऊपर बैठा राय सिंह संतुलन खो बैठा और सड़क पर जा गिरा। उसे सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तत्काल पीआरवी 112 और थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राय सिंह को एम्बुलेंस से म्याऊं पीएचसी ले जाया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पीएचसी के डॉक्टरों ने उसे अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राय सिंह की मृत्यु की खबर से शादी वाले घर में खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। मृतक की पांच साल पहले शादी हुई थी। उसके परिवार में दो छोटी बेटियां हैं, जिनकी उम्र अभी बहुत कम है। इस दुखद घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल है।
थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राय सिंह की मृत्यु अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की है।
----
--------------------------------



वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत



बदायूं। अलापुर और हजरतपुर थाना सीमा पर स्थित कोडा जयकरन गांव के पास सोमवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 50 वर्षीय ग्रामीण महिपाल की मौत हो गई।



अलापुर थाना क्षेत्र के दियौरारा गांव निवासी महिपाल पुत्र मीहलाल अपने गांव के एक व्यक्ति के साथ जा रहे थे। टक्कर के बाद महिपाल और उनके साथी दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिपाल को मृत घोषित कर दिया। उनके साथी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।



--------------------------------------------



पुलिस लिखी कार ने ऑटो में मारी टक्कर, ग्राम विकास अधिकारी की हालत गंभीर



उघैती। सोरहा निवासी दीपेंद्र कुमार गुप्ता, जो दहगवां ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी हैं, रविवार देर रात अपनी दो बेटियों को शाहजहांपुर में होमगार्ड परीक्षा दिलाकर लौट रहे थे। बदायूं से राजपुर रोशन नगर के लिए किराए पर ली गई ऑटो को बिल्सी नगर के पंजाब नेशनल बैंक के पास एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और दीपेंद्र कुमार लहूलुहान हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने वाली कार पर ''''पुलिस'''' लिखा था और चालक नशे में था। हादसे के बाद डायल 112 मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ित बेटियों और मौजूद लोगों ने पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाया। घायल छात्रा का कहना है कि महिला पुलिसकर्मी ने मदद के बजाय दुर्व्यवहार किया। दीपेंद्र कुमार को पहले सीएचसी बिल्सी और फिर जिला अस्पताल बदायूं ले जाया गया, जहां समय पर उपचार न मिलने के कारण उन्हें चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।।
--तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, देवर-भाभी हुए घायल

बिजनौर-बदायूं हाईवे पर गांव बरामयखेड़ा के पास हुआ हादसा



संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक अनियंत्रित कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार थाना उघैती क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा निवासी निरदुल पुत्र खुशीराम अपनी भाभी जौली पत्नी विपिन कुमार के साथ सोमवार सुबह बाइक से बदायूं दवा लेने जा रहे थे। बताया जाता है कि जब उनकी बाइक बिजनौर-बदायूं हाईवे पर बरामयखेड़ा के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने लापरवाही पूर्वक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। घटना की सूचना तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed