फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Kanwar Yatra will appear imbued with the spirit of patriotism alongside devotion.

Budaun News: आस्था के साथ देशभक्ति के रंग से भी सराबोर दिखेगी कांवड़ यात्रा

Sat, 01 Aug 2026 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The Kanwar Yatra will appear imbued with the spirit of patriotism alongside devotion.
उझानी में सजी कांवड़ियों के सामान की दुकान। संवाद
उझानी। कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ भोले का बाजार भी गुलजार होने लगा है। बाजार में कांवड़ियों के लिए कई आइटम हैं। इस बार आस्था के साथ देशभक्ति से सराबोर सामान की भी बहुतायत है। महाकाल की चुनरी तो वहीं तिरंगा झंडों की भरमार कांवड़ यात्रा की शोभा बढ़ाती नजर आएगी।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे भोले का बाजार लगा है। दुकानदार राजीव कुमार ने बताया कि कांवड़ियों के लिए काफी सामान है। इसमें चुटीले, फीता, घुंघरू, देवी- देवताओं में खासकर शंकर-पार्वती के फ्रेमिंगयुक्त फोटो और पटके आदि की खूब डिमांड है। कांवड़ियों की टी-शर्ट, नेकर, टोपी और गल्बस तो यात्रा के दौरान वाहनों पर लगाने के लिए झंडे खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन

वाहनों पर लगाने के लिए झंडे भी उपलब्ध हैं। कांवड़ यात्रा में दो दिन के दौरान जो भी टोलियां निकलीं, उनमें कई ने वाहनों पर तिरंगा के साथ शंकर भगवान के फोटोयुक्त झंडे लगाए हुए थे। दुकानदार निक्की ने बताया कि इस बार राजनीतिक रंग और नेताओं के फोटो छपी टी-शर्ट की डिमांड कम है। पिछले सालों में राजनीतिक टी-शर्ट अधिक बिकी थीं। आने वाले दिनों में कांवड़ियों की डिमांड आई तो वह दिल्ली से नेताओं के फोटो छपी टी-शर्ट भी मंगवा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोले के बाजार में 50 दुकानें लगाने की तैयारी
अधिकतर लोग दुकान लगाने के लिए दिल्ली से सामान खरीदकर लाए हैं। वह बांस-बल्ली लगाकर दुकानों का रूप देने में जुटे हैं। कांवड़ियों के सामान के व्यापारी विनोद कुमार ने बताया कि दुकानों की संख्या 50 से अधिक होगी, लेकिन बाजार गुलजार होने में अभी एक सप्ताह लग सकता है।



कांवड़ियों को हॉकी और बेंत बेचने से परहेज
इस बार भोले के बाजार में किसी भी दुकान पर बेंत या फिर हॉकी नजर नहीं आई। दुकानदार अमर सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की ओर से हॉकी और बेंत की डिमांड नहीं की जा रही है। वैसे भी कांवड़ियों को इससे परहेज करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed