सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   12,000 rupees were withdrawn from a woman's account on the pretext of online shopping

Bulandshahar News: ऑनलाइन शॉपिंग का झांसा देकर महिला के खाते से 12 हजार उड़ाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
12,000 rupees were withdrawn from a woman's account on the pretext of online shopping
विज्ञापन
खुर्जा। ऑनलाइन शॉपिंग का झांसा देकर जालसाज ने कालिंदी कुंज मोहल्ला निवासी महिला के खाते से 12 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकलने का मैसेज आने पर महिला को जानकारी हुई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

कालिंदी कुंज मोहल्ला निवासी विमलेश पत्नी चंद्रपाल ने बताया कि रविवार को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को एक नामी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का कर्मचारी बताया। आरोपी ने बातों ही बातों में महिला को विश्वास में लिया और अकाउंट अपडेट करने के बहाने उनके बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारियां हासिल कर लीं। बैंक डिटेल साझा करने के कुछ ही देर बाद ही उनके मोबाइल पर खाते से 12 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। पीड़िता ने तुरंत उसी नंबर पर वापस फोन किया, लेकिन तब तक वह अपना मोबाइल बंद कर चुका था। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed