{"_id":"69d3e63ba66a26526a042fca","slug":"the-body-of-a-youth-who-drowned-in-a-lachhampur-pond-was-recovered-after-nine-hours-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-151580-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: लच्छमपुर के तालाब में डूबे युवक का नौ घंटे बाद बरामद हुआ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: लच्छमपुर के तालाब में डूबे युवक का नौ घंटे बाद बरामद हुआ शव
विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव लच्छमपुर में रविवार शाम को तालाब में डूबे युवक का शव करीब नौ घंटे चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने भारी मशक्कत के बाद देर रात करीब एक बजे शव को गहरे पानी से बाहर निकाला।
गांव लच्छमपुर निवासी अनिल (32) रविवार शाम करीब चार बजे किसी काम से घर से निकला था। रास्ते में तालाब के किनारे से गुजरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में लापता हो गया। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व एनडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
तहसीलदार संजय सिंह और सीओ विकास प्रताप चौहान की मौजूदगी में गोताखोरों ने घंटों तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रशासन ने तालाब का पानी कम कराने और झाड़ियों को साफ कराने का निर्णय लिया। रात करीब एक बजे एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने अनिल का शव ढूंढ निकाला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैर फिसलने से डूबने का है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
Trending Videos