सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Medical report shows Aman as male, kept in a separate jail cell

Bulandshahar News: मेडिकल रिपोर्ट में पुरुष निकला आरोपी अमन, जेल में अलग सेल में रखा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Medical report shows Aman as male, kept in a separate jail cell
विज्ञापन
साक्षर हत्याकांड
Trending Videos

बुलंदशहर। साक्षर कौशिक हत्याकांड के आरोपियों को लेकर जेल प्रशासन के सामने बनी असमंजस की स्थिति अब साफ हो गई है। महिला की वेशभूषा में रहने वाले आरोपी अमन उर्फ अवंतिका की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है, जिसमें उसके पुरुष होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद जेल प्रशासन ने उसे विशेष निगरानी में अलग सेल में रखा है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के साक्षर कौशिक हत्याकांड में पुलिस ने दीपक, शुभम और महिला के कपड़ों में रहने वाले अमन उर्फ अवंतिका समेत चार को जेल भेजा था। अमन और मुख्य आरोपी दीपक के बीच अवैध संबंध होने की बात भी सामने आई थी। अमन के पहनावे और हाव-भाव के कारण जेल प्रशासन के सामने उसे महिला या पुरुष वार्ड में रखने को लेकर संशय था। जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी ने बताया कि अमन की मेडिकल जांच कराई गई थी। रिपोर्ट में वह पूर्ण रूप से पुरुष पाया गया है। हालांकि, वह महिलाओं के कपड़ों में रहता था, इसलिए सुरक्षा और एहतियात के तौर पर उसे अन्य बंदियों से अलग विशेष सेल में रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed