सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The jurisdiction of 37 sub-inspectors including 12 outpost in-charges changed

Bulandshahar News: 12 चौकी प्रभारियों समेत 37 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
The jurisdiction of 37 sub-inspectors including 12 outpost in-charges changed
विज्ञापन
बुलंदशहर। एसएसपी ने रविवार को विभिन्न उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, जनपद में तैनात 37 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल में 12 चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं, जबकि लंबे समय से पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत 10 उप निरीक्षकों को विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Trending Videos

स्थानांतरण सूची के अनुसार उप निरीक्षक अंकित कुमार को थाना कोतवाली देहात से हटाकर भूड़ चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, नीटू कुमार को थाना औरंगाबाद से बुगरासी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कृष्ण कुमार गौतम को खुर्जा गेट, आकाश सोलंकी को खारी कुआं, और कौशल गुप्ता को चिंगरावठी चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, आदेश कुमार को औरंगाबाद कस्बा, हरेंद्र सिंह को जोखाबाद, और शुभम कुमार को चिट्टा चौकी की कमान सौंपी गई है। एसएसपी के इस आदेश में पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को भी फील्ड में उतारा गया है। एसएसपी ने सभी स्थानांतरित उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed