सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The election of the Civil Bar Association has been announced and voting will take place on April 16

Bulandshahar News: सिविल बार एसोसिएशन चुनाव का बिगुल बजा, 16 अप्रैल को होगा मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
The election of the Civil Bar Association has been announced and voting will take place on April 16
सिविल बार एसोसिएशन।
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिविल बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-2027 के चुनाव का बिगुल बज गया है। सोमवार को सिविल बार हॉल में एल्डर कमेटी की हुई महत्वपूर्ण बैठक में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा सर्वसम्मति से कर दी गई। आगामी 16 अप्रैल को नई कार्यकारिणी के चयन के लिए मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत सात अप्रैल मंगलवार को नामांकन के साथ होगी।
Trending Videos

एल्डर कमेटी के चेयरमैन कृष्ण स्वरूप शर्मा ने बताया कि चुनावी कार्यक्रम के अनुसार सात अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। अगले दिन 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी के लिए उसी दिन दोपहर 2 से 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। नाम वापस लेने वाले उम्मीदवारों का नामांकन शुल्क वापस कर दिया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 16 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा। दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। मतदान समाप्त होने के बाद शाम 5:30 बजे से मतों की गणना शुरू होगी और उसी रात चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं को अपने साथ सीओपी लाना अनिवार्य होगा। विभिन्न पदों के लिए सदस्यता की अवधि और शुल्क भी निर्धारित किए गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए शुल्क 20,000 रुपये और25 वर्ष की सदस्यता अनिवार्य है, उपाध्यक्ष के लिए शुल्क 15,000 रुपये और 20 वर्ष की सदस्यता, महामंत्री के लिए शुल्क 15,000 और 15 वर्ष की सदस्यता, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए शुल्क 5,000 और 10 वर्ष की सदस्यता, सदस्य कार्यकारिणी के लिए शुल्क 3,000 रुपये और 5 वर्ष की सदस्यता अनिवार्य रहेगी। चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए अधिवक्ता अशोक कुमार डॉगर को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed