सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   District exhibition begins with chanting of mantras and havan-puja

Bulandshahar News: मंत्र और हवन-पूजन के साथ जिला प्रदर्शनी का आगाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
District exhibition begins with chanting of mantras and havan-puja
जिला प्रदर्शनी के शुभारंभ पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते जिले के प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की ऐतिहासिक जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी (बुलंदशहर महोत्सव) का सोमवार शाम प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। अब 19 अप्रैल तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।
Trending Videos


जिला प्रदर्शनी के जहीर गेट पर करीब शाम वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। बैरन हॉल में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह व स्याना विधायक देवेंद्र सिंह और जिलाधिकारी श्रुति, सीडीओ निशा ग्रेवाल, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह संग हवन यज्ञ में आहुति दी। पूजा अर्चना संपन्न होने के बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाए। वहीं, प्रदर्शनी परिसर में सुभाषचंद्र बोस व बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद ओपन स्टेज पर आयोजित इंडिया गॉट टेलेंट व कशिश मित्तल कार्यक्रम की मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि जिला प्रदर्शनी न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि स्थानीय कारीगरों के लिए रोजगार और व्यापार का एक बड़ा मंच भी है। काफी लोग इसे देखने आते है और इस बार भी आएंगे। शासन भी मेले के आयोजन को बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है। शुभारंभ के दौरान विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, प्रदर्शनी उपाध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह, भाजपा नेता राजीव लोधी, संजय गुर्जर, रालोद नेता कुंवरवीर सिंह, प्रदर्शनी सदस्य मुकुल शर्मा, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत, चंद्रभूषण मित्तल, वैद्य हितेश कौशिक, प्रशांत जौहरी, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed