{"_id":"69a6c90c02b88e6c860bd1c7","slug":"2-70-lakh-looted-from-accountant-in-bulandshahr-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुबह-सुबह मुनीम से लूटे 2.70 लाख: बदमाशों ने पहले रॉड से किया हमला, कनपटी पर ताना तमंचा, फिर छीन ले गए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह-सुबह मुनीम से लूटे 2.70 लाख: बदमाशों ने पहले रॉड से किया हमला, कनपटी पर ताना तमंचा, फिर छीन ले गए रुपये
अमर उजाला नेटवर्क, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 03 Mar 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार
सिकंदराबाद में मंगलवार सुबह बदमाशों ने मुनीम ओवैस से 2 लाख 70 हजार रुपये लूट लिए। उन्होंने मुनीम पर रॉड से हमला कर आतंकित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में मुनीम से बदमाशों ने 2.70 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने मुनीम के साथ मारपीट और आतंकित करते हुए वारदात को अंजाम दिया।
Trending Videos
गांव तिल बेगमपुर निवासी असलम ने बताया कि वह कांवरा में कंपनी का मुर्गा फार्म चलाते हैं। गुलावठी निवासी व्यापारी राशिद उनसे मुर्गा खरीद कर छोटे व्यापारियों को सप्लाई करता है। मंगलवार को भी व्यापारी ने फार्म से मुर्गे की 9 गाड़ी भरवाकर छोटे व्यापारियों के यहां भेजी थी। उनका मुनीम खुर्जा निवासी ओवैस व्यापारियों से भुगतान ले रहा था। सुबह करीब 4:30 बजे वह गुलावठी रोड स्थित शक्ति धर्म कांटे पर गाड़ी की तौल करवा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान चार बदमाश कांटे पर पहुंचे और मुनीम पर रॉड से प्रहार करते हुए उसे कुर्सी से गिरा दिया और उसके पास से करीब 270000 रुपये की नगदी लूट ली। बदमाशों ने मुनीम के साथ मौजूद कंपनी के कर्मचारियों की कनपटी पर तमंचा तानते हुए आतंकित कर घटना को अंजाम दिया। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृश्य मामला लेनदेन का प्रकाश में है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
