सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five connecting roads will be reconstructed at a cost of Rs 6.30 crore

Bulandshahar News: पांच संपर्क मार्गों का 6.30 करोड़ से होगा नवनिर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Five connecting roads will be reconstructed at a cost of Rs 6.30 crore
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र के पांच संपर्क मार्ग का 6.30 करोड़ रुपये होगा नव निर्माण होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। संपर्क मार्ग के नव निर्माण से करीब 12 गांवों के लोगों का आवागमन सुगम होगा।
Trending Videos


विधायक मीनाक्षी सिंह ने बताया कि खुर्जा क्षेत्र के विभिन्न गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की स्थिति काफी खराब थी। ऐसे में ग्रामीणों की ओर से मार्ग के निर्माण के लिए मांग की गई थी। इस पर गांवों में दौरा किया और लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा गया। साथ ही लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता और प्रदेश सरकार को मांग पत्र भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शासन की ओर से पांच संपर्क मार्ग की संस्तुति कर उनके निर्माण की मंजूरी दी गई। इसमें खुर्जा पहासू छतारी मार्ग से करौरा जाने वाले एक किलोमीटर लंबे संपर्क का 80 लाख रुपये, गांव ईशनपुर से रोहिंदा जाने वाले 1.850 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग 1.47 करोड़ रुपये, गांव नगला से हिसौटी तक जाने वाले 3.100 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का 2 करोड़ रुपये, अहरौली से अहरौली गौशाला तक 1.630 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग 1.10 करोड़ रुपये और खुर्जा पहासू छतारी मार्ग से बगराई गांव तक 680 मीटर संपर्क मार्ग 44 लाख रुपये में निर्माण होगा।

मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा। इससे आवागमन भी सुगम होगा और स्कूली छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन हेमंत सिंह का कहना है मार्गों के नव निर्माण की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए संबंधित जेई की ओर से निर्माण कार्य की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed