सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   44 crore budget passed in the board meeting of the municipality

Bulandshahar News: पालिका की बोर्ड बैठक में 44 करोड़ का बजट पास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
44 crore budget passed in the board meeting of the municipality
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर में 44 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने की योजना तैयार की गई है। सोमवार को पालिका परिसर के नवनिर्मित हॉल में पालिका अध्यक्ष किशनपाल लोधी की अध्यक्षता में बजट को लेकर आयोजित बोर्ड बैठक में 43,6269732 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। पालिका अध्यक्ष, ईओ और सभासदों ने नवनिर्मित हॉल का पूजन कर बैठक का शुभारंभ किया।
Trending Videos


संचालन कर रहे ईओ मणी सैनी ने बजट को पढ़कर सुनाया। उन्होंने पालिका के आय और व्यय के स्रोतों के बारे में जानकारी दी। बताया कि गृह कर, जल कर, लाइसेंस शुल्क, राज्य वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग, विविध आय व ठेका पैठ आदि मद से करीब 436269732 करोड़ रुपये की आय अनुमानित है। जिससे नगर में सड़कों,नाले, नालियों, समेत अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर की सफाई व्यवस्था को ओर बेहतर बनाया जाएगा। उक्त बजट से कर्मचारियों का वेतन भी दिया जाएगा। बैठक में पिछली बैठक में आय व्यय की भी पुष्टि की गई। इसके अलावा नगर के सभी खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को भी तत्काल ठीक कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सभासद मनमोहन अग्रवाल, सुल्तान अंसारी, कल्पना शर्मा, मुन्नी अंसारी, धर्मेन्द्र धन्नू, रिजवान बंटी, मोहित चौधरी, शशि पाठक, ओमप्रकाश लोधी, रोबिन चौधरी आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed