सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Couple arrested for cheating of Rs 6.40 lakh

Bulandshahar News: 6.40 लाख की धोखाधड़ी करने वाला दंपती गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Couple arrested for cheating of Rs 6.40 lakh
छतारी पुलिस की गिरफ्त में धोखाधड़ी के आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
छतारी। अलीगढ़ न्यायालय में लिपिक पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 6.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार को आरोपी पति व पत्नी को जेल भेज दिया गया। आरोपी पति पर पूर्व में सात से अधिक केस दर्ज हैं।
Trending Videos


सीओ डिबाई मधूप सिंह ने बताया कि 12 फरवरी को चौंढेरा गांव निवासी दिनेश शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी थी, इसमें उनका कहना था कि बबलू सक्सेना निवासी जग्गा कॉलोनी, सिकहरा रोड़, थाना पिलखुआ, जनपद हापुड़ के संपर्क में आए थे। बबलू सक्सेना ने अपना परिचय अच्छे अधिकारियों से होना और समाचार पत्र का संपादक बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ न्यायालय में लिपिक पद पर भर्ती निकलने की जानकारी दी। इसके लिए दिनेश शर्मा के भाई की नौकरी लगवाने का आश्वासन भी दिया। आरोपी ने इसके लिए पीड़ित व अन्य आठ लोगों से कुल 6 लाख 40 हजार रुपये ऐंठ लिए, इसमें से 4,69,500 आरोपी ने पत्नी बरखा सैनी के खाते में जमा करवाए। इसके लिए आरोपियों ने पीड़ितों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए।
जब पीड़ित पत्र को लेकर न्यायालय पहुंचे तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने झगड़ा भी किया। इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद 13 मार्च को कनैनी गांव निवासी अंजली कुमारी ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई, इनके साथ भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया। तभी से आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed