सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Demand for crockery increased during Ramadan

Bulandshahar News: रमजान में बढ़ी क्रॉकरी की डिमांड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Demand for crockery increased during Ramadan
खुर्जा में जीटी मार्ग स्थित शोरूम से क्रोकरी खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। रमजान में क्रॉकरी की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में लोग अलग-अलग उत्पाद खरीद रहे हैं। वहीं, ईद को लेकर उद्यमी भी तैयारी में जुट गए हैं और आकर्षक उत्पाद बनाने शुरू कर दिए हैं।
Trending Videos


ट्रेडर्स कारोबारी फिरोज ने बताया कि रमजान के मौके पर शीर के लिए कटोरी की डिमांड अधिक रहती है। पॉटरी इकाइयों में तैयार होने वाले सूप बाउल इसी के काम आते हैं। यह कटोरियां स्टोन वेयर और पोर्सलिन से बनती हैं। इसको गिफ्ट पैक के रूप में तैयार किया जा रहा है। लोग इसे इफ्तार दावत के समय पर भी उपहार देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीदार रिहान ने बताया कि रमजान के महीने में प्लेट, सूप बाउल, कॉफी मग और चाय के कप ज्यादा इस्तेमाल होते हैं। इसी के चलते लोग क्रॉकरी की खरीदारी ज्यादा करते हैं। क्रॉकरी का चलन काफी प्राचीन समय से हो रहा है। अब चमकदार और मजबूत क्रॉकरी के उत्पाद को ज्यादा पसंद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed