सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from a locked house

Bulandshahar News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen from a locked house
विज्ञापन
जहांगीराबाद। थाना क्षेत्र के गांव नवीनगर में चोरों ने एक घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार घर से बाहर गया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित परिवार ने गांव के ही एक किशोर पर शक जताया है।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के गांव नवीनगर निवासी दीपक चौधरी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बीते दिनों उनका परिवार किसी काम से बाहर गया था। 13 फरवरी 2026 को जब उनकी पत्नी मायके से लौटीं तो कमरे में रखी अलमारी का सेफ खुला पड़ा था और सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि सेफ में रखी सोने की चेन, अंगूठी, छह जोड़ी पाजेब, चांदी के चार सिक्के, दस जोड़ी बिछुए और करीब 45 हजार रुपये की नकदी गायब थी। चोरी गए आभूषणों की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर चुकी है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed