{"_id":"699b37de42e93e2d56005b80","slug":"two-year-old-boy-dies-after-falling-into-a-canal-pit-bulandshahr-news-c-30-1-gbd1038-829197-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ननिहाल आए दो साल के बच्चे की नहर किनारे गड्ढे में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ननिहाल आए दो साल के बच्चे की नहर किनारे गड्ढे में गिरकर मौत
विज्ञापन
मृतक गगन का फाइल फोटो
विज्ञापन
नरसेना। थाना स्याना क्षेत्र के गांव भड़काऊ में नहर किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर बने गड्ढे में दो साल के बच्चे की गिरकर मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम की है। यह गड्ढा नहर की पटरी के किनारे है। इसमें पानी भी भरा हुआ है। बच्चा अपनी मां के साथ शनिवार शाम करीब चार बजे ननिहाल आया था। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। घरों में चूल्हे तक नहीं जले। ग्रामीणों का आरोप है कि यह दुखद घटना सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते हुई है।
स्याना क्षेत्र के ही गांव खाद मोहन नगर निवासी अंजलि शनिवार को अपने दो वर्षीय पुत्र गगन के साथ मायके गांव भड़काऊ आई थीं। अंजलि के पिता सुनील पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। शाम करीब 4 बजे मासूम गगन आंगन में खेल रहा था। परिजनों ने बताया कि खेलते-खेलते वह अचानक नजरों से ओझल हो गया। काफी देर तक जब वह दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।
परिजनों और ग्रामीणों ने जब घर के बाहर नहर की पटरी के पास खोजबीन की तो वहां सिंचाई विभाग की जमीन पर बने एक गहरे गड्ढे में जाकर देखा। इसी में गगन पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने तुरंत गड्ढे से गगन को बाहर निकाला और स्याना के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन फेफड़ों में पानी भर जाने के कारण उसने दम तोड़ दिया।
बच्चे की मौत की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। देर शाम परिजन मासूम के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही पैतृक गांव खाद मोहन नगर ले गए। वहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। नरसेना थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि नहर की पटरी के समीप सिंचाई विभाग की जमीन पर लंबे समय से गहरा गड्ढा बना हुआ है। ग्रामीम चमन कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग को यहां गड्ढे को पाटकर नाला निर्माण होना चाहिए। गड्ढे से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।
Trending Videos