{"_id":"697ce4af7394fb96d7086ca0","slug":"dense-fog-from-this-evening-rain-forecast-tomorrow-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-147868-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आज शाम से घना कोहरा, कल बारिश का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आज शाम से घना कोहरा, कल बारिश का अनुमान
विज्ञापन
जिले में दोपहर बाद इस तरह छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। एक बार फिर मौसम बदलने का अनुमान है। शनिवार की शाम से घना कोहरा तो रविवार को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से कोहरा छाने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा रहा और दिनभर हल्के बादलों के बीच धूप बेअसर रही। शाम होते ही ठंड का असर और बढ़ गया।
शुक्रवार की सुबह लोग जागे तो हल्के कोहरे का सामना हुआ। इसका असर सुबह 10 बजे तक बना रहा। इसके बाद धूप निकली और फिर हल्के बादल छा गए। ऐसे में धूप भी बेअसर साबित हुई। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच ठंड का ज्यादा असर दिखाई नहीं दिया। ऐसे में बाजारों से लेकर मार्गों पर रौनक और आवाजाही बढ़ी। वहीं, शाम होते ही ठंड का अहसास कुछ बढ़ गया। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री कम होकर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 73 फीसदी और हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही।
जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को एक्यूआई 135 दर्ज किया गया, जो सामान्य श्रेणी में है। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष एवं मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत जिले में शनिवार शाम से सोमवार सुबह तक घना कोहरा छाएगा। वहीं, सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 2 से 8 एमएम तक बारिश होने का भी अनुमान बन रहा है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा और तापमान में भी इजाफा होने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान बन रहा है।
आलू व सरसों की फसल को रोग लगने की संभावना
बारिश व ओलावृष्टि के बाद लगातार बदल रहे मौसम के बीच आलू और सरसों की फसल को रोग लगने की संभावना है। किसान राजेंद्र सिंह ने बताया कि हुई बारिश से आलू की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचने की आशंका है। लगातार नमी रहने से आलू की फसल में पुटका (लेट ब्लाइट) रोग लगने की संभावना काफी बढ़ गई है। वहीं, किसान अरुण कुमार ने बताया कि सरसों की फसल इस समय फूल की अवस्था में है। बेमौसम बारिश के कारण फूल झड़ने लगे हैं, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। अधिक नमी से सरसों में सफेद रतुआ (व्हाइट रस्ट) और झुलसा रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि बारिश से लंबे समय तक खेतों में नमी बनी रहती है, जो फसलों के लिए बेहद नुकसानदायक साबित होती है। किसानों को अपनी फसल रोगों से बचाने के लिए उपाय करने चाहिए।
Trending Videos