फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Do not be negligent, dismissing it as a common fever; it could be fatal.

Bulandshahar News: सामान्य बुखार समझकर न करें लापरवाही, हो सकता है घातक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Do not be negligent, dismissing it as a common fever; it could be fatal.
जिला चिकित्सालय के दवा काउंटर पर खड़े मरीज। संवाद
बुलंदशहर। बदलते मौसम में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई लोग इसे सामान्य बुखार समझ कर बिना पंजीकृत चिकित्सक से परामर्श के मेडिकल स्टोर से दवा लेकर सेवन कर रहे हैं। ये सेहत के लिए घातक हो सकता है।
विज्ञापन

वहीं, जिला चिकित्सालय की ओपीडी और इमरजेंसी में प्रतिदिन 200 के करीब मरीज बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। मंगलवार को ओपीडी में 1982 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसमें 174 मरीजों ने बुखार की समस्या बता परामर्श लिया।
विज्ञापन

मौसम के उतार-चढ़ाव की वजह से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मच्छरों के बढ़ने से वायरल बुखार के साथ अब मलेरिया और डेंगू के मरीज बढ़ने की संभावना बनी हुई है। वहीं, बुखार होने पर अधिकांश लोग मेडिकल स्टोर या अपने आप दवा लेकर खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने ऐसे मरीजों को बिना परामर्श दवा का सेवन न करने की सलाह दी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढ़ रहे हैं।
इन दिनों लोग कोल्ड ड्रिंक व फ्रिज का ठंडा पानी पी रहे हैं। इससे गले में खराश बढ़ने के साथ बुखार की समस्या हो रही है। अगर किसी को जाड़ा लगकर या बदन दर्द के साथ बुखार आए तो उसे सामान्य बुखार समझ नजरअंदाज न करें। न ही मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खाएं।
--
ओपीडी में लगी रहती है भीड़
मेडिसिन विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉ. चर्चित गुप्ता ने बताया कि ओपीडी और इमरजेंसी में बुखार के प्रतिदिन मरीज आ रहे है। कुछ ऐसे मरीज होते है जो स्वयं दवा का सेवन करने के बाद हालत बिगड़ने पर आते हैं। ऐसे मरीजों की सीबीसी व टायफाइड, डेंगू व मलेरिया की जांच कराने के बाद दवा दी जाती है। बिना पंजीकृत चिकित्सक के परामर्श के कोई भी दवा का सेवन न करें।

--
कोट
मौसम में बदलाव से बुखार के मरीज बढ़े हैं। सभी सरकारी चिकित्सालयों पर मरीजों की जांच करने के बाद या लक्षण के आधार पर दवा दी जा रही है। बुखार होने पर पंजीकृत चिकित्सक या सरकारी चिकित्सालय पहुंच उपचार कराएं। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ

जिला चिकित्सालय के दवा काउंटर पर खड़े मरीज। संवाद

जिला चिकित्सालय के दवा काउंटर पर खड़े मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed