{"_id":"6a5faac9efee0e97c10cee89","slug":"land-for-a-waste-disposal-plant-will-be-acquired-for-the-greenfield-link-expressway-bulandshahr-news-c-133-1-bul1033-160429-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के लिए कूड़ा निस्तारण प्लांट की भूमि होगी अधिग्रहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के लिए कूड़ा निस्तारण प्लांट की भूमि होगी अधिग्रहित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे और जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण का असर अब नगर पालिका की कूड़ा निस्तारण व्यवस्था पर भी पड़ने जा रहा है। परियोजना के तहत भाईपुरा स्थित नगर पालिका के कूड़ा निस्तारण प्लांट की भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इससे शहर के ठोस कचरा प्रबंधन के लिए नगर पालिका को नए प्लांट की व्यवस्था करनी होगी।
भाईपुरा स्थित करीब 35 बीघा क्षेत्रफल वाले कूड़ा निस्तारण प्लांट बना हुआ है। करीब छह साल पहले जिला प्रशासन की ओर से यह जमीन नगर पालिका को उपलब्ध कराई जाएगी। अब इस जमीन के एक हिस्से का अधिग्रहण लिंक एक्सप्रेसवे के लिए किया जाएगा। माना जा रहा है कि भूमि अधिग्रहण के बाद मौजूदा प्लांट का संचालन प्रभावित होगा और नगर पालिका के सामने शहर के कूड़े के निस्तारण की वैकल्पिक व्यवस्था करना बड़ी चुनौती बन जाएगा।
नगर पालिका ने छह वर्ष पहले लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से कूड़ा निस्तारण प्लांट की स्थापना कराई गई थी। यहां शहर से प्रतिदिन निकलने वाले ठोस कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाता है। प्लांट की भूमि अधिग्रहित होने के कारण नगर पालिका को नए स्थान पर कूड़ा निस्तारण केंद्र विकसित करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण बुलंदशहर जिले के स्याना क्षेत्र से होकर किया जाएगा। करीब 74 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के लिए जिले के 39 गांवों के लगभग 8,700 किसानों की भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है। यह परियोजना गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे और जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ेगी। जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई गति मिलने की उम्मीद है।
कोट-- -- --
ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए कूड़ा निस्तारण प्लांट की भूमि अधिग्रहित होनी है। नए प्लांट के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो।-- - डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
भाईपुरा स्थित करीब 35 बीघा क्षेत्रफल वाले कूड़ा निस्तारण प्लांट बना हुआ है। करीब छह साल पहले जिला प्रशासन की ओर से यह जमीन नगर पालिका को उपलब्ध कराई जाएगी। अब इस जमीन के एक हिस्से का अधिग्रहण लिंक एक्सप्रेसवे के लिए किया जाएगा। माना जा रहा है कि भूमि अधिग्रहण के बाद मौजूदा प्लांट का संचालन प्रभावित होगा और नगर पालिका के सामने शहर के कूड़े के निस्तारण की वैकल्पिक व्यवस्था करना बड़ी चुनौती बन जाएगा।
विज्ञापन
नगर पालिका ने छह वर्ष पहले लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से कूड़ा निस्तारण प्लांट की स्थापना कराई गई थी। यहां शहर से प्रतिदिन निकलने वाले ठोस कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाता है। प्लांट की भूमि अधिग्रहित होने के कारण नगर पालिका को नए स्थान पर कूड़ा निस्तारण केंद्र विकसित करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण बुलंदशहर जिले के स्याना क्षेत्र से होकर किया जाएगा। करीब 74 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के लिए जिले के 39 गांवों के लगभग 8,700 किसानों की भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है। यह परियोजना गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे और जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ेगी। जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई गति मिलने की उम्मीद है।
कोट
ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए कूड़ा निस्तारण प्लांट की भूमि अधिग्रहित होनी है। नए प्लांट के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो।