फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Person who commented on Babasaheb beaten in police custody; case registered against 50.

Bulandshahar News: बाबा साहब पर टिप्पणी करने वाले को पुलिस हिरासत में पीटा, 50 पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Person who commented on Babasaheb beaten in police custody; case registered against 50.
पहासू में पुलिस हिरासत में युवक को पीटते लोग। स्रोत: वीडियो ग्रब
पहासू। कस्बा क्षेत्र में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी करने वाले युवक को लोगों ने बीच मार्ग पर पुलिस हिरासत में पीट दिया। काफी मुश्किल से पुलिसकर्मी आरोपी को थाने पर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

घटना के बाद एसपी देहात पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और गश्त कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसके अलावा बाबा साहब पर टिप्पणी करने वाले और युवक को पीटने वाले 50 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

पहासू कस्बा के लोधीनगर मोहल्ला नितिन कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें जाटव समाज और डॉ. भीमराव आंबेडकर बाबा साहब को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की। इस पर जाटव समाज के लोगों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पहासू कस्बा चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने आरोपी नितिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद मंगलवार सुबह पुलिस आरोपी नितिन को उसके घर से हिरासत में लेकर थाने लेकर आने लगी।
इसकी सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग पहासू कस्बा में मठ मंदिर के पास पहुंच गए। उन्होंने फेंटम सवार पुलिस व आरोपी नितिन को वहीं रोक लिया। इसके बाद भीड़ में मौजूद लोगों ने जय भीम के नारे लगाए और नितिन को गाली देनी शुरू कर दी।
पुलिसकर्मी को वहां से धक्का दिया और हिरासत में लिए नितिन को पीटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। काफी मुश्किल से पुलिसकर्मी ने भीड़ के बीच से आरोपी को बचाया और सुरक्षित थाने लेकर पहुंचे।
वहीं, घटना के बाद पहासू मार्ग पर भीड़ इकट्ठा होती चली गई। ऐसे में पहासू थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कर वापस भेजा।
सूचना मिलने पर एसपी देहात अंतरिक्ष जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस टीम के साथ कस्बा में रूट मार्च किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

कोट --
महापुरुषों पर टिप्पणी करना गलत है। इसी अपराध में आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानून को अपने हाथ में लेकर मारपीट की गई है। यह विधि विरुद्ध है। इसमें नितिन के पिता की तहरीर पर 50 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। - अंतरिक्ष जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed