{"_id":"69d3e52a1cbeeeb04b038e39","slug":"energy-corporation-accused-of-irregularities-chief-engineer-summoned-to-respond-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-151596-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ऊर्जा निगम पर अनियमितता का आरोप, मुख्य अभियंता से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ऊर्जा निगम पर अनियमितता का आरोप, मुख्य अभियंता से जवाब तलब
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति की बैठक में बोलती डीएम। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति के सभापति अश्विनी त्यागी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों ने ऊर्जा निगम पर कार्य में लापरवाही के आरोप लगाए, जिसपर सभापति अश्विनी त्यागी ने मुख्य अभियंता संजीव कुमार से जवाब तलब किया। वहीं, आबकारी अधिकारी, बीएसए के विधायकों के नंबर नहीं बताने पर समिति ने नाराजगी जाहिर की। सभापति ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचायें। समिति के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
समीक्षा बैठक में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने ऊर्जा निगम पर सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं करने का आरोप लगाया। जनप्रतिनिधियों ने जर्जर तार नहीं बदलने, आवश्यकतानुसार ट्रांसफर नहीं लगाने। समय से फुंके ट्रांसफर नहीं बदलने। निर्माणाधीन मकान के लिए अस्थायी कनेक्शन नहीं देने। बिलिंग में लापरवाही बरतने, विद्युत चोरी को बढ़ावा देने, समिति की बैठक की समय से जानकारी नहीं देने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए, जिसपर समिति अध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य अभियंता से जवाब तलब किया। गन्ना विभाग ने किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी दी।
आटीआई के माध्यम से पात्र बच्चों का दाखिला कराए जाने की प्रक्रिया के संबंध में समिति ने बीएसए को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों को आरटीआई के तहत दाखिला लेने के लिए पात्रता, अन्य नियमों, प्रक्रिया के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बीएसए के जनप्रतिनिधियों के नंबर के बारे में जानकारी नहीं दे पाने पर समिति ने नाराजगी जताई।
बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर ने प्राधिकरण के जनपद में कराए गए विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी। जिला आबकारी अधिकारी के समिति के समक्ष संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने,प्रतिनिधियों के फोन नंबर नहीं बनाने और उनसे वार्ता नहीं करने पर समिति ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रमुख सचिव आबकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
परिवहन विभाग के बिंदुओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पाॅट पर हादसों को रोकने की व्यवस्था कराई जाए। अवैध कट को बंद कराया जाए। वन विभाग को पौधारोपण के लिए स्थल का चयन कर पौधारोपण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए सभी पात्र बच्चों को लाभ दिलाया जाए।
सीएमओ को पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए। बैठक में सदस्य विधान परिषद पवन कुमार सिंह, धर्मेन्द्र भारद्वाज, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, देवेंद्र सिंह लोधी,सीपी सिंह, अनुसचिव अरूण प्रकाश शर्मा, समीक्षा अधिकारी मयंक यादव, अतिवेदक आशीष सिंह, सहायक समीक्षा अधिकारी अभिनव तिवारी, डीएम श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण डाॅ. अंकुर लाठर, सीडीओ निशा ग्रेवाल सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos