{"_id":"69cbfbaae0afbc9b6d0dd8a2","slug":"from-today-the-pockets-of-the-drivers-passing-through-the-toll-will-be-lighter-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-151210-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आज से टोल से गुजरने वाले वाहन चालकों की जेब होगी ढीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आज से टोल से गुजरने वाले वाहन चालकों की जेब होगी ढीली
विज्ञापन
सिकंदराबाद स्थित लुहारली टोल प्लाजा। संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को आज से महंगा टोल टैक्स देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा टोल टैक्स की दरों में की गई वृद्धि एक अप्रैल से लागू हो जाएगी।
जनपद से गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे (एनएच-34), नेशनल हाइवे-334 से होकर गुजरते हैं। नेशनल हाईवे-34 पर जनपद में सिकंदराबाद के लुहारली में टोल प्लाजा है। टोल प्रशासन के अनुसार इस टोल प्लाजा से प्रतिदिन करीब 30 हजार वाहन गुजरते हैं। टोल प्रबंधक बजरंग सैनी के अनुसार नई दरों की सूची टोल प्लाजा पर चस्पा कर दी गई है, ताकि वाहन चालकों को पहले से जानकारी मिल सके। टोल दरों में बढ़ोतरी से जहां एक ओर वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, वहीं नियमित रूप से इस मार्ग का उपयोग करने वाले यात्रियों और व्यापारियों की लागत भी बढ़ने की संभावना है।
5 से 25 रुपये तक बढ़ीं दरें
टोल प्रशासन के मुताबिक विभिन्न श्रेणियों के वाहनों पर 5 रुपये से लेकर 25 रुपये तक की वृद्धि की गई है। वहीं, टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे में आने वाले स्थानीय वाहनों के मासिक पास में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। टोल प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नई दरों के अनुसार टोल शुल्क का भुगतान करें और यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें।
नई टोल दरें
कार, जीप, वैन : 150 से बढ़कर 155 रुपये
हल्के व्यावसायिक वाहन: 235 से बढ़कर 240 रुपये
बस, ट्रक: 480 से बढ़कर 495 रुपये
भारी व्यावसायिक वाहन: 735 से बढ़कर 755 रुपये
ओवरसाइज वाहन: 940 से बढ़कर 965 रुपये
मासिक पास: 350 से बढ़कर 360 रुपये
Trending Videos