सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Decomposed body of teenager missing for five days found in well, murder alleged

Bulandshahar News: पांच दिन से लापता किशोर का कुएं में मिला सड़ा-गला शव, हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Decomposed body of teenager missing for five days found in well, murder alleged
मृतक अनमोल का फाइल फोटो
विज्ञापन
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव छोटावास उर्फ अकरवास कनैनी में पिछले पांच दिन से लापता 17 वर्षीय किशोर अनमोल का शव सड़ी-गली अवस्था में बृहस्पतिवार सुबह घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक सूखे कुएं में मिला। शव को छिपाने के लिए हत्यारों ने उसे मिट्टी और कूड़े से दबा दिया था। परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर फोन कर बुलाने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
Trending Videos

अनमोल की मां रानी देवी ने बताया कि 29 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे अनमोल घर पर खाना खा रहा था। उसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी परिचित की कॉल आई। फोन सुनते ही अनमोल बिना किसी को कुछ बताए घर से चला गया। जब वह देर रात तक नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगा तो परिजनों को चिंता हुई। बुधवार को मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी और फिर अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीण जब खेतों की ओर गए तो उन्हें पुराने कुएं से दुर्गंध महसूस हुई। ग्रामीणों ने जब कुएं में झांककर देखा तो वहां कूड़े के नीचे कुछ दबा हुआ नजर आया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम ने जब कूड़ा और मिट्टी हटाई तो नीचे अनमोल का शव मिला। शव की हालत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। अनमोल का शरीर गलना शुरू हो गया था, जिससे अंदेशा है कि उसकी हत्या उसी रात कर दी गई थी जिस रात वह लापता हुआ था।
वारदात की जानकारी मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं।

... तो शराब पिलाकर सिर पर किया ईंट से वार, फिर घोंटा गला
पुलिस की प्रारंभिक जांच व कुछ लोगों का कहना है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे एक मामूली विवाद और लड़की से बातचीत करने की रंजिश सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 24 मार्च को अनमोल ने गांव के ही एक युवक के घर आई उसकी रिश्तेदार युवती से बात कराने की इच्छा जताई थी। अनमोल ने यह बात मजाकिया लहजे में कही थी, लेकिन आरोपी को यह नागवार गुजरी। आरोप है कि 29 मार्च की रात आरोपी युवक ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अनमोल को घर से बुलाया। पहले उसे शराब पिलाई गई और जब वह नशे की हालत में हो गया तो उसके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए गए। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों की मदद से शव को कुएं में फेंक दिया और ऊपर से कूड़ा डाल दिया।

मां की चीत्कारों से दहला गांव
शव मिलने के बाद अनमोल की मां रानी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेसुध हो रही थीं और बस एक ही रट लगाए थीं, मेरा बेटा खाना छोड़कर गया था, उसे क्या पता था कि मौत बुला रही है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। परिजनों ने बताया कि अनमोल दो भाइयों में दूसरे नंबर का था, उसका बड़ा भाई दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा है। वहीं, वारदात के बाद गांव में गम और गुस्से का माहौल है, जिसे देखते हुए पांच थानों की फोर्स मौके पर पहुंची थी।


परिजनों के आरोपों और प्रारंभिक जांच के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होगी। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - डॉ. तेजवीर सिंह, एसपी देहात, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed