सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Holi

Bulandshahar News: होली पर नहीं होगी पानी की किल्लत.. बिजली भी रहेगी दुरुस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Holi
विज्ञापन
बुलंदशहर। रंगों के पर्व होली पर शहरवासियों को पानी और बिजली के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ने त्योहार को लेकर अपनी कमर कस ली है। नगर पालिका और ऊर्जा निगम ने सुनिश्चित किया है कि बुधवार को होली के हुड़दंग के बीच मूलभूत सुविधाओं में कोई खलल न पड़े। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos


होली के दिन पानी की खपत बढ़ जाती है, इसे देखते हुए नगर पालिका परिषद ने जलापूर्ति का विशेष शेड्यूल जारी किया है। ईओ डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि शहरी इलाकों में कुल 10 घंटे पानी की सप्लाई दी जाएगी। सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगातार पानी की सप्लाई रहेगी। जिससे कि लोग रंगों से खेलने के बाद स्नान आदि निश्चिंत होकर कर सकें। वहीं, शाम को 5 बजे से रात 9 बजे तक दोबारा सप्लाई दी जाएगी। जलकल विभाग के अधिकारियों को सभी नलकूपों और ओवरहेड टैंकों को फुल रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जहां पानी के टैंकर की जरूरत होगी, वहां भी सप्लाई पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नहीं होगी बिजली कटौती

ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने जनपद के सभी उपखंडों को निर्देशित किया कि होली के दिन कहीं भी अघोषित कटौती न की जाए। शहर से लेकर देहात तक 24 घंटे निर्बाध बिजली देने का लक्ष्य रखा गया है। फाल्ट की स्थिति में तत्काल सुधार के लिए हर सब-स्टेशन पर अतिरिक्त लाइनमैनों की तैनाती की गई है। अधिकारियों को मोबाइल फोन ऑन रखने और फील्ड में सक्रिय रहने को कहा गया है ताकि किसी भी तकनीकी खराबी को मिनटों में दुरुस्त किया जा सके।



अस्पतालों में हाई अलर्ट, एम्बुलेंस तैनात

स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जिला चिकित्सालय समेत सभी सीएचसी और पीएचसी पर इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे बहाल रहेंगी। सीएमओ ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों का रोस्टर तैयार कर लिया गया है। रंगों से होने वाली एलर्जी या किसी भी दुर्घटना की स्थिति से निपटने के लिए दवाओं का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया गया है। 102 और 108 एम्बुलेंस सेवा को ब्लैक स्पॉट और भीड़भाड़ वाले चौराहों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, रूट मार्च जारी

त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसएसपी ने शहर को विभिन्न जोन और सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हुड़दंग करने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार रूट मार्च कर रहा है।

यहां दर्ज कराएं शिकायत
यदि बिजली या पानी से संबंधित कोई समस्या आती है तो नागरिक कंट्रोल रूम नंबर 05732-231343 या ऊर्जा निगम के हेल्पलाइन 9193302137 पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं। वहीं, किसी घटना या दुर्घटना होने पर कंट्रोल रूम बुलंदशहर के 9454403177 नंबर पर, पुलिस कंट्रोल रूम खुर्जा 8006406811 नंबर पर और अग्निशमन कंट्रोल रूम बुलंदशहर 9454418771 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed