सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Illegal plotting done on 117 bighas of land was demolished

Bulandshahar News: 117 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Illegal plotting done on 117 bighas of land was demolished
खुर्जा जंक्शन पर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करती बीकेडीए की जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए काटी जा रही काॅलोनियों के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया। इसके तहत करीब 117 बीघा क्षेत्र में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
Trending Videos

बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डाॅ. अंकुर लाठर के निर्देशन पर टीम सोमवार को खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में पहुंची जहाँ टीम की ओर से दोसपुर मार्ग पर मनोज व अन्य द्वारा 40 बीघा, संजीव द्वारा 12 बीघा, शाहिद द्वारा तीन बीघा, नवल व नदीम द्वारा करीब 12 बीघा, राजपूत खान व लफीश द्वारा चार बीघा, आसू, आनंद व टीटू द्वारा करीब आठ बीघा, योगेश द्वारा करीब 12 बीघा, योगेश द्वारा 12 बीघा, आसू द्वारा 12 बीघा अमित द्वारा आठ और राकेश व बिट्टू द्वारा करीब छह बीघा भूमि को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता और पुलिस तैनात रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकेडीए उपाध्यक्ष डाॅ. अंकुर लाठर ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कोई भी निर्माण न करें। साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अवैध काॅलोनी में प्लाॅट ना खरीदें और स्वीकृत काॅलोनियों की सूची प्राधिकरण की वेबसाइट पर देखने के बाद ही प्लाॅट की खरीदारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed