{"_id":"69d4dee6cdf47ea2f706e340","slug":"controversy-over-installation-of-ambedkar-statue-in-shitala-mata-temple-in-khurja-nagar-of-bulandshahr-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: धार्मिक स्थल में लगा दी आंबेडकर की प्रतिमा, गांव में भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: धार्मिक स्थल में लगा दी आंबेडकर की प्रतिमा, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार
खुर्जा के किला मेवई गांव में 500 साल पुराने शीतला माता मंदिर में बिना अनुमति आंबेडकर र प्रतिमा लगाए जाने से विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों ने जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप लगाया। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
बुलंदशहर में माहौल बिगाड़ने की कोशीश
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किला मेवई में 500 वर्ष पुराने शीतला माता मंदिर में बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। कुछ दबंगों ने बिना शासन की अनुमति के रातों-रात मंदिर परिसर में यह प्रतिमा लगा दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
Trending Videos
मंदिर के पुजारी नरेश पाल सिंह ने आरोप लगाया है कि कुछ ग्रामीणों ने जमीन कब्जाने की नीयत से मूर्ति लगाई है। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता भी की गई। इस घटना को शहर का माहौल खराब करने की नीयत से की गई कार्रवाई बताया जा रहा है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। गांव में पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है और मामले की जांच जारी है। मंदिर कमेटी और स्थानीय लोग इस घटना का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है। मंदिर के पुजारी ने पहले भी आरोप लगाया था कि मंदिर की बीस हजार ईंटों से जबरन रास्ता बनाया गया था। यह घटना भी मंदिर परिसर से संबंधित थी। इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।