{"_id":"69ce9e8e194c776d0401e734","slug":"on-chaitra-purnima-devotees-took-a-holy-dip-in-the-ganga-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-151287-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चैत्र पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चैत्र पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर/नरौरा/अहार/डिबाई/बुगरासी। चैत्र पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने जिलेभर के घाटों पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान हर-हर गंगे के जयकारों से गंगा घाट गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मनौती मांगी। साथ ही हवन-पूजन के अलावा दान भी दिया। अनूपशहर समेत जिलेभर के घाटों पर दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
बृहस्पतिवार को चैत्र पूर्णिमा पर दूर-दूर से लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचे। अनूपशहर, बबस्टर गंज, मस्तराम घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्नान के लिए उमड़ी। परिजनों ने बच्चों के मुंडन संस्कार भी सम्पन्न कराए। मान्यताओं के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा पर गंगा स्नान से देवता प्रसन्न होते हैं। भक्तों ने मंदिरों में भोग लगाया और सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण किया। श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को दान-दक्षिणा दी और गरीबों को भोजन कराया। घाटों पर गोताखोर और नावें तैनात की गईं।
पुलिस ने यातायात व्यवस्था के साथ असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी। अहार स्थित गंगा घाट पर भी श्रद्धालु गंगा स्नान पहुंचे। अवंतिका देवी मंदिर और सिद्ध बाला घाट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर मंदिरों में मनौती मांगी। इसी तरह डिबाई क्षेत्र के कर्णवास, बुगरासी क्षेत्र के भगवानपुर घाट और नरौरा क्षेत्र के गंगा घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। यहां पर अलीगढ़, हाथरस, आगरा समेत कई जिलों व राजस्थान से भी श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। मंदिरों में सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण समेत अन्य अनुष्ठान कराए गए। पूरा दिन गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली।
Trending Videos