सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Painter drinks acid mistaking it for alcohol, falls ill

Bulandshahar News: तेजाब को शराब समझकर पी गया पेंटर, तबीयत बिगड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Painter drinks acid mistaking it for alcohol, falls ill
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

लोनी। परमहंस विहार कॉलोनी निवासी ताज मोहम्मद ने घर में रखे तेजाब को शराब समझकर पी लिया। तेजाब पीते ही उनकी तबीयत बिगड़ी और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने ताज को आनन फानन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की जानकारी कर रही है।
एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पेंटर का काम करने वाले ताज मोहम्मद (44) ने घर में सफाई के लिए रखे तेजाब को शराब समझकर पी लिया। अब उसकी हालत स्थिर है। ताज के भाई सलमान ने पुलिस को बताया कि उनका भाई शराब का आदी है। शनिवार को घर के एक कमरे में बाथरूम की सफाई के लिए तेजाब रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताज उसे शराब समझकर पी गए। परिजन ने उन्हें संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एसीपी ने बताया कि मामले में पीड़ित के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed