सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People took to the streets to protest against the new UGC rules and demonstrated

Bulandshahar News: यूजीसी के नए नियमों के विरोध सड़कों पर उतरे लोग, किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
People took to the streets to protest against the new UGC rules and demonstrated
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सोमवार को विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठन सड़क पर उतरे और जमकर प्रदर्शनकिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और एक्ट को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को सौंपा गया।
Trending Videos

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में क्षत्रिय समाज, ब्राह्मण समाज और व्यापारिक संगठन सहित कई अन्य संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व अन्य लोग पहले नगर के डीएवी फ्लाईओवर पर एकत्रित हुए। यहां से वह हाथों में यूजीसी के विरोध वाले बैनर लेकर और नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर बढ़े। रैली में मौजूद लोगों ने यूजीसी के नए नियमों को काला कानून बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यूजीसी के नए नियम युवाओं के भविष्य और देश की शिक्षा व्यवस्था के लिए हानिकारक है। नए नियमों से छात्र, छात्राओं, शिक्षकों में असमानता बढ़ेगी।
भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन सामान्य वर्ग समिति के बैनर तले निकाला गया। उन्होंने कहा कि सरकार को नए नियमों को लागू करने से पहले सभी वर्गों की राय लेनी चाहिए। कहा कि नए नियम शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर सकते हैं, जिससे छात्रों, शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन नियमों पर पुनर्विचार नहीं किया तो देशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी नियमों को वापस लेने और देश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान डीएवी फ्लाईओवर से लेकर कलक्ट्रेट तक जाम की स्थिति बन गई। साथ ही वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर आरडी शर्मा, चंचल शर्मा, हरीश अग्रवाल, फूल सिंह सोलंकी, अनूज सोलंकी, मधु राणा, अमरजीत सरदार, शैलू आर्य, प्रदीप अग्रवाल, रजनीश शर्मा, मोहित अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता व रामबाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed