फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pushcart vendor shot over a minor dispute; condition critical.

Bulandshahar News: मामूली विवाद में ठेला संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Pushcart vendor shot over a minor dispute; condition critical.
सिकंदराबाद। नगर क्षेत्र में बुधवार को मामूली विवाद में घर लौट रहे ठेला संचालक को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मामला रुपये के लेनदेन का बताया है।
विज्ञापन

मोहल्ला चौधरीवाड़ा नई बस्ती निवासी शाहनवाज ने बताया कि उसका भाई हनीफ दादरी गेट पुलिस चौकी के पास छोले-कुलचे की ठेली लगाता है। बुधवार को वह ठेली लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में आरोपी ने पीछे से उसे गोली मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंची घायल हनीफ की बहन ने बताया कि दोपहर में वह अपनी भाभी और बेटी के साथ अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान रास्ते में खड़े आरोपी ने उनसे अभद्रता की और विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के कारण हनीफ पर जानलेवा हमला किया। दोपहर में ही आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी उनके परिवार से रंजिश रखता है। वह एक वर्ष पूर्व भी विवाद कर चुका है। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद सामने आया है। इसी विवाद में आरोपी ने हनीफ पर तमंचे से फायर किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed