{"_id":"6a6a37427673e9b2d406d2f7","slug":"vehicle-routes-in-the-city-will-change-starting-at-8-am-on-friday-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-161241-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शुक्रवार की सुबह आठ बजे से नगर में वाहनों का बदल जाएगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शुक्रवार की सुबह आठ बजे से नगर में वाहनों का बदल जाएगा रूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा और श्रावण मास के चलते शुक्रवार की सुबह आठ बजे से जनपद से होकर गुजरने वाले अन्य जनपदों के वाहन और जनपद से अन्य स्थानों और जनपदों को जाने वाले वाहनों का मार्ग बदल जाएगा। डायवर्जन व्यवस्था 28 अगस्त तक लागू रहेगी। इस दौरान जनपद से होकर गुजरने वाले अन्य जनपदों के वाहनों को गंगा एक्सप्रेसवे, एनएच09 और पैरिफेरल से निकाला जाएगा जिससे जनपद के मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होगा और शिव भक्त बिना किसी अवरोध के सुरक्षित अपने गंतव्य को पहुंच सकेंगे।
डायवर्जन के दौरान कांवड मार्गों और नगर से होकर गुजरने वाले वाहनों की गति को भी नियंत्रित किया गया है। वाहनों की गति अधिकतम 45 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। वहीं, डायवर्जन के दौरान नगर और कांवड़ मार्गों पर भारी, हल्के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद मुरादाबाद, संभल,अमरोहा की ओर से आने जाने वाले वाहन पूर्व में नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर के भूड़ चौराहे से होते हुए सिकंदराबाद से होकर गुजरते थे। नई व्यवस्था के अनुसार अब यह सभी वाहन गंगा एक्सप्रेसवे से होते हुए हापुड़ के एनएच-09 से होकर गुजरेंगे। वहीं, देहरादून, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फर नगर की ओर की ओर आने जाने वाले वाहन पैरीफेरल से होकर गुजरेंगे जिससे जनपद के नरौरा मार्ग समेत अन्य मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होगा और शिव भक्त बिना किसी अवरोध के सुरक्षित अपने गंतव्य को पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
-- -
जरूरी समान लाने वाले वाहनों को मिलेगी प्रवेश की अनुमति
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि डायवर्जन के दौरान जरूरी समान जैसे फल, सब्जी, दूध आदि लाने वाहनों को नगर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
-- -
टांसपोर्टर के साथ की बैठक
एसएसपी ने नगर के ट्रांसपोर्टर के साथ बैठक कर उनके साथ डायवर्ट मार्गों की जानकारी साझा की। वहीं, डायवर्जन के दौरान नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने फल, एवं सब्जी मंडी के व्यापारियों के साथ भी बैठक की। पीक टाइम के दौरान पहले ही आवश्यक वस्तुओं के मंगवाने की हिदायत दी ताकि किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो।
-- -
बसों में चस्पा की जाएगी गति की जानकारी
एसएसपी ने बताया कि परिवहन निगम के साथ बैठक कर बसों में गति की जानकारी चस्पा करने की अपील की गई है। जिससे यात्रा के दौरान यात्री चालक पर बस को अधिक गति से चलाने के लिए कोई दबाव नहीं बनाए। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक मार्गों पर अधिकतम गति 45 किलोमीटर निर्धारित की गई है। यात्रा पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस के वाहन मार्गों पर गश्त करेंगे। निर्धारित गति से अधिक वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन चालक के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।
जनपद में इस प्रकार से रहेगा डायवर्जन
1.बुलंदशहर से अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले समस्त हल्के व भारी वाहन वाया शिकारपुर, डिबाई, नरौरा मार्ग से होकर गुजरेंगे।
2.बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा की ओर से बुलंदशहर को आने वाले हल्के एवं भारी वाहन वाया नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, होकर गुजरेंगे।
3.भूड़ चौराहा बुलंदशहर से काला आम चौराहा, अनूपशहर अड्डा, स्याना अड्डा चौराहा की ओर समस्त भारी एवं हल्के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
4. अनूपशहर अड्डा, स्याना अड्डा चौराहा से काला आम चौराहा, भूड़ चौराहा की ओर समस्त भारी एवं हल्के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
5. अनूपशहर अड्डा , स्याना अड्डा चौराहा से अनूपशहर की ओर समस्त भारी एवं हल्के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
6. जैनुपर तिराहा एनएच 334 कट से डीएम रोड, काला आम चौराहा की ओर समस्त भारी एवं हल्के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
7. भूड़ चौराहा बुलंदशहर से गुलावठी की ओर जाने वाले समस्त हल्के वाहन बाई लेन का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे।
8- गुलावठी से भूड़ चौराहा बुलंदशहर को आने वाले समस्त हल्के वाहन दाहिनी लेन का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे।
9- भीमपुर दौराहा थाना क्षेत्र डिबाई से अनूपशहर के मध्य समस्त भारी एवं हल्के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
10- चोला कट से झाझर के मध्य समस्त भारी एवं हल्के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
भारी एवं हल्के वाहन का डायवर्जन का दिनांक एवं समय
1 दिनांक 31.07.2026 को प्रातः 08.00 बजे से दिनांक 03.08.2026 की रात्रि 20.00 बजे तक
2 दिनांक 07.08.2026 को प्रातः 08.00 बजे से दिनांक 13.08.2026 की रात्रि 20.00 बजे तक
3 दिनांक 14.08.2026 को प्रातः 08.00 बजे से दिनांक 17.08.2026 की रात्रि 20.00 बजे तक
4 दिनांक 21.08.2026 को प्रातः 08.00 बजे से दिनांक 28.08.2026 की रात्रि 20.00 बजे तक