{"_id":"6a6a378fca617a5a010ae70c","slug":"two-girls-scalded-by-hot-oil-while-playing-at-home-condition-critical-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-113615-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: घर पर खेलते हुए गर्म तेल से झुलसीं दो बच्चियां, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: घर पर खेलते हुए गर्म तेल से झुलसीं दो बच्चियां, हालत गंभीर
विज्ञापन
खुर्जा की देवी धाम कॉलोनी में गर्म तेल से झुलसी बच्चियों के घर पर मौजूद परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा। नगर की देवी धाम कॉलोनी में रहने वाली एक वर्षीय टीना और आठ वर्षीय अंजली दोनों बहनें घर में ही गर्म तेल में झुलस गईं। परिजन दो दिन तक बच्चियों का उपचार घर पर ही करते रहे। बुधवार को जटिया अस्पताल लेकर आए। यहां से बुलंदशहर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया। दोनों बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई है। जो अभी मेरठ मेडिकल में भर्ती हैं।
देवी धाम कॉलोनी निवासी ओमवती ने बताया कि उनका बेटा सुधीर खस्ता कचौड़ी बेचते हैं। सुधीर के चार बेटियां हैं। सबसे बड़ी अंजली, सोनिया, दीपा और सबसे छोटी टीना है। सोमवार को सुधीर घर पर कचौड़ी तल रहा था। तभी खेलते हुए अंजली और टीना रसोई की तरफ आ गईं।
तभी अचानक अंजली व टीना का संतुलन बिगड़ गया और वह कढ़ाई के गर्म तेल पर गिर गईं। तेल पर गिरते ही बच्चियों की चीख निकल गई और वह शोर मचाने लगीं। परिजनों ने बच्चियों को वहां से उठाया और बिस्तर पर लेटा दिया। इसके बाद झुलसी बच्ची का उपचार घर पर ही करने लगे।
विज्ञापन
ओमवती ने बताया कि बच्चियों की बिगड़ती हालत को देखते हुए सोमवार को उनको लेकर जटिया अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने बुलंदशहर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां पर चिकित्सकों ने बच्चियों की हालत देखी और हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बच्चियों को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया।
कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीर सिंह ने बताया कि दोनों बच्चियों की हालत गंभीर थी। सर्जन की ओर से दोनों बच्चियों को इलाज के लिए रेफर की सलाह देने पर इमरजेंसी स्टाफ ने हायर सेंटर रेफर किया। दोनों बच्चियों का पीछे कमर से लेकर पैर तक शरीर झुलसा हुआ था।