{"_id":"69cfbd8da3d57ae312058bbd","slug":"sensational-breakthrough-in-anmol-murder-case-in-bulandshahr-three-arrested-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: अनमोल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, तीन गिरफ्तार; बहन से बात करने के लिए नंबर मांगने पर ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: अनमोल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, तीन गिरफ्तार; बहन से बात करने के लिए नंबर मांगने पर ली जान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने अनमोल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल, ईंट और खून से सने कपड़े बरामद हुए हैं। सोनू और रजत ने अनमोल की हत्या की थी क्योंकि उसने उनकी बहन से बात करने के लिए मोबाइल नंबर मांगा था।
Trending Videos
सोनू और रजत ने अनमोल को जंगल में बुलाया। वहां ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वे अनमोल के शव को कुएं में लटकाकर फरार हो गए थे। अनमोल संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ था, जिस पर पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की थी। यह घटना बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव छोटा बास में हुई थी। पुलिस अधीक्षक देहात बुलंदशहर तेजवीर सिंह ने इस बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन