सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Show cause notice issued to five blood banks in the district

Bulandshahar News: जिले के पांच ब्लड बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to five blood banks in the district
विज्ञापन
बुलंदशहर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर गठित तीन टीमों ने 29 व 30 मार्च काे जिले के पांच ब्लड बैंक का निरीक्षण किया, जिसकी रिपोर्ट आयुक्त को भेजी गई। अब इन सभी को आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन के आदेश पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
Trending Videos

औषधि निरीक्षक अनिल कुमार आनंद ने बताया कि मेरठ, गाज़ियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, गौतमबुद्धनगर व वाराणसी में अंतर-जनपदीय टीम ने निरीक्षण किया। बुलंदशहर जिले में मेरठ व बागपत के औषधि निरीक्षक की टीम ने 29 व 30 मार्च को तीन ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। साथ ही दो ब्लड बैंक का स्वयं द्वारा निरीक्षण किया गया। जिले में खुर्जा के स्वास्तिक ब्लड सेंटर, गुलावठी के वरदान ब्लड सेंटर और नगर के ⁠नीलम, ⁠बुलंदशहर व जीवन धारा ब्लड सेंटर का निरीक्षण किया गया। सभी जगह टीम को खामियां मिली। इस दौरान किसी ने कंपोनेट के रजिस्टर नहीं मिले, किसी के यहां ब्लड का क्यूसी टेस्ट होता नहीं मिला, किसी के यहां ब्लड बैंक के रिकॉर्ड में खामी मिली। साथ ही किसी सेंटर पर प्रोसेसिंग में भी खामियां मिली। रक्त केंद्रों पर पाई गईं। कमियों के निराकरण के लिए विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed