{"_id":"69ce9f283d4936011706fe33","slug":"the-line-at-the-agency-started-at-2-oclock-in-the-night-150-cylinders-arrived-the-whole-day-was-spent-in-the-sun-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-151326-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रात दो बजे से एजेंसी पर लगी लाइन, पहुंचे 150 सिलिंडर, पूरा दिन धूप में गुजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रात दो बजे से एजेंसी पर लगी लाइन, पहुंचे 150 सिलिंडर, पूरा दिन धूप में गुजारा
विज्ञापन
ककोड़ क्षेत्र के गांव धनौरा स्थित एजेंसी पर सिलिंडर पाने की आस में धूप में खड़े उपभोक्ता। संवा
विज्ञापन
बुलंदशहर/ककोड़। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत लगातार बनी हुई है। ककोड़ क्षेत्र के गांव धनौरा स्थिति एजेंसी पर पिछले कई दिन से सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ता रात दो बजे लाइन में लग गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे मात्र 150 सिलिंडर पहुंचे। सभी को सिलिंडर न मिलने पर पूरा दिन उपभोक्ता सिलिंडर लेने की आस में धूप में बैठने को मजबूर रहे। यहां लोगाें ने सिलिंडर की कालाबाजारी का आरोप लगाया। वहीं, दूसरी ओर नगर से लेकर देहात तक की दूसरी एजेंसियों पर भी लाइनें लगी रहीं और अधिकतर उपभोक्ताओं को बिना सिलिंडर मायूस लौटना पड़ा।
ककोड़ क्षेत्र के गांव धनौरा में भारत गैस एजेंसी संचालित हैं। उपभोक्ता राजेंद्र व कुसुम ने बताया कि वह पिछले तीन से चार दिन से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। सिलिंडर की सप्लाई न होने से मायूस लौट रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी लाइन में लगने के बाद सिलिंडर नहीं मिला। मुकेश और भूपेंद्र ने बताया कि सिलिंडर लेने के लिए वह एजेंसी पर सुबह दो बजे पहुंच कर लाइन में लग गए फिर भी सिलिंडर नहीं मिल सका।
उन्होंने बताया कि पूरा दिन एजेंसी पर धूप में बैठने के बाद भी अब बिना सिलिंडर लिए बिना ही घर लौटना पड़ रहा है। वहीं, एक महिला ने आरोप लगाया कि एजेंसी पर सिलिंडर की कालाबाजारी की जा रही है। सभी लोगों को सिलिंडर नहीं मिल रहा। प्रवीन व सुनीता ने बताया कि पिछले कई दिन से लगातार एजेंसी पर पहुंचकर लाइन में लगने के बाद भी एजेंसी संचालक की ओर से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।
उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। दूसरी ओर एजेंसी संचालक की गैर मौजूदगी में कर्मचारियों का कहना था कि सभी लोगों को सिलिंडर देने का प्रयास किया जाता है लेकिन अधिक लोग पहुंचने के कारण समस्या आ रही है। अधिकतर लोग वह भी सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं, जिन्होंने न तो बुकिंग कराई है और हाल ही में वे सिलिंडर ले चुके हैं।
दूसरी ओर नगर से लेकर देहात तक की एजेंसियों पर भी लाइन लगी रहीं और अधिकतर लोग बिना सिलिंडर लिए मायूस लौट गए। उपभोक्ताओं का आरोप था कि गैस की बुकिंग व ई केवाईसी में काफी दिक्कत हो रही है, जिसमें एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं की कोई मदद नहीं कर रहे हैं। एजेंसी संचालकों ने बताया कि उनके यहां गैस की कोई किल्लत नहीं है। ईकेवाईसी व बुकिंग न कराने वाले लोग ही किल्लत बता रहे हैं।
दूसरी ओर इस समय सिलिंडर न मिलने के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसके माध्यम से लोग विभाग से सिलिंडर उपलब्ध कराने की भी मांग कर रहे हैं। नगर की एक एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ता सुनील व सतवीर ने बताया कि वह पिछले कई दिन से सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं। इसके बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने का प्रयास जारी है। एजेंसियों पर लोगों की भीड़ इसलिए भी बढ़ जाती है कि जो उपभोक्ता हाल ही में सिलिंडर प्राप्त कर चुके हैं वह भी पहुंच रहे हैं। जबकि नियम है कि 45 दिन बाद दूसरा सिलिंडर मिलेगा। इससे लोगों को अवगत कराया जा रहा है। बावजूद इसके कोई मानने को तैयार नहीं है। जिले में गैस की कमी नहीं है। - अभय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
Trending Videos