{"_id":"69c2c27d1d66b3fc9d083f1d","slug":"trials-for-residential-sports-hostel-begin-to-be-held-today-and-tomorrow-as-well-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-150810-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के लिए ट्रायल शुरू, आज-कल भी होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के लिए ट्रायल शुरू, आज-कल भी होंगे
विज्ञापन
नगर के यमुनापुरम में ट्रायल के दौरान प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। सत्र 2025-26 में स्पोर्ट्स छात्रावास के लिए विभिन्न खेलों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए ट्रायल शुरू हो गए हैं। ट्रायल में अंडर-12 और अंडर-15 बालक-बालिका का जनपद स्तर पर चयन किया जा रहा है। पहले दिन फुटबाल में चार खिलाड़ियों का चयन हुआ। बुधवार व बृहस्पतिवार को भी टांडा स्टेडियम में ट्रायल होगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को फुटबॉल बालक वर्ग का ट्रायल हुआ। इसमें चार खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें अभय सिंह, प्रक्ष बरगोती, शिप्पी बरगोती व हेमराज का चयन किया गया। अब ये मंडल स्तर पर ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। बताया कि क्रिकेट, बॉक्सिंग व जूडो बालक वर्ग का ट्रायल 25 मार्च को होगा। इसके अलावा कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स व हैंडबॉल बालक वर्ग का ट्रायल 25 मार्च को और इन्ही खेलों में बालिका वर्ग का ट्रायल 26 मार्च को होगा।
बताया कि सभी ट्रायल टांडा स्टेडियम में निश्चित तिथि पर सुबह 10 बजे से होंगे। बताया कि अंडर-12 और अंडर-15 बालक और बालिका वर्ग के लिए ही यह ट्रायल होंगे। इच्छुक बालक और बालिका को http://khelsathi.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
जिम्नास्टिक और तैराकी बालक-बालिका खिलाड़ी की आयु 12 वर्ष से कम होनी अनिवार्य है। बताया कि आयु के संबंध में अभ्यर्थियों को विद्यालय द्वारा प्रदत्त जन्मतिथि प्रमाण-पत्र लाना होगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग कर सकेंगे और मंडल स्तर पर चयनित होने वाले खिलाड़ी ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे।
Trending Videos