सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman duped of Rs 92,000, case registered

Bulandshahar News: महिला से ठगे 92 हजार, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Woman duped of Rs 92,000, case registered
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर की शांति निकेतन कॉलोनी निवासी एक महिला से करीब 92 हजार रुपये की ठगी करने के बाद जालसाज ने उनके आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराकर फर्जी बैंक खाता तक खुलवा लिया। बाद में पीड़िता के घर गोल्ड डेबिट कार्ड आने पर इसका खुलासा हो सका है।
Trending Videos

नगर के शांतिनिकेतन कॉलोनी निवासी पुष्पा ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते 10 जनवरी 2026 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को महिला का पुराना परिचित बताते हुए बातों के जाल में फंसा लिया। विश्वास जीतने के बाद आरोपी ने झांसे में लेकर अलग-अलग यूपीआई आईडी और मोबाइल नंबरों के माध्यम से महिला से कुल 92,074 रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। अब एसएसपी के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed