{"_id":"697f87095e249ad670016189","slug":"crowd-of-patients-suffering-from-cold-cough-and-fever-in-the-health-fair-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-147953-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार के मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार के मरीजों की भीड़
विज्ञापन
शिकारपुर के जखेता पीएचसी पर मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/शिकारपुर/अहमदगढ़। जिले के 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मौसम में बदलाव से आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार के करीब एक हजार मरीज पहुंचे। जबकि उल्टी, त्वचा रोग, सीने में दर्द, हड्डी, नेत्र समेत अन्य बीमारियों के कुल करीब 3500 मरीजों ने परामर्श लिया।
शिकारपुर क्षेत्र के गांव जखेता स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉ. आशीष शर्मा मरीजों को परामर्श देते मिले। राजीव चौधरी अपने पुत्र सक्षम को बुखार होने पर परामर्श लेने आए थे। बताया कि पुत्र को बुखार हो रहा है, दवा से राहत न मिलने पर यहां आया हूं। वहीं, मेले में बुखार, खांसी, उल्टी, त्वचा रोग के अधिक मरीज पहुंचे। फार्मासिस्ट विश्वनाथ जायसवाल ने बताया कि मरीजों को मलेरिया, टायफाइड, शुगर और बीपी जांच की सुविधा दी गई। मेले में 46 मरीजों ने परामर्श लिया।
अहमदगढ़ पीएचसी पर चिकित्सक की तैनाती नहीं है। ऐसे में मरीजों को फार्मासिस्ट पर निर्भर रहना पड़ता है। रविवार को फार्मासिस्ट संदीप शर्मा ने 33 मरीजों को परामर्श दिया। सर्दी-जुकाम होने पर आए रामलाल ने बताया कि दो दिन से जुकाम से परेशान हूं। फार्मासिस्ट को दिखा परामर्श लिया है। इस दौरान बुखार, सर्दी-जुकाम व अन्य बीमारी के मरीज शामिल रहे। नगर के सरायधारी, शास्त्रीनगर, गिरधारी नगर, देवीपुरा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले में मरीजों को चिकित्सकों ने परामर्श दिया। सीएमओ, एसीएमओ समेत अन्य स्वास्थ्य अफसरों ने मेले में दी जा रही सुविधाओं की जांच की।
मौसम में बदलाव के चलते आरोग्य मेले में करीब 3500 मरीजों ने परामर्श लिया। सर्वाधिक मरीज सर्दी-खांसी, जुकाम व बुखार के रहे। आरोग्य मेले का निरीक्षण कराया जा रहा है। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
Trending Videos