{"_id":"697f8735ace56e12cc084089","slug":"electoral-rolls-will-be-read-out-at-all-booths-today-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-147962-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आज भी सभी बूथों पर पढ़ी जाएगी निर्वाचक नामावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आज भी सभी बूथों पर पढ़ी जाएगी निर्वाचक नामावली
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलदंशहर। जनपद की सातों विधानसभा के 3031 बूथों पर सोमवार को भी बीएलओ आलेख निर्वाचन नामावली मतदाताओं को पढ़कर सुनाएंगे। इस दौरान मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने, नाम को हटाने के लिए फार्म भरकर बीएलओ के पास जमा किए जाएंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में दो फरवरी सोमवार को भी बीएलओ जनपद की सातों विधानसभा के 3031 मतदेय स्थलों पर आलेख्य निर्वाचन नामावली के साथ उपस्थित रहेंगे। बीएलओ अपने-अपने मतदेय स्थल पर निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाएंगे और अनुपस्थि, मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट मतदाताओं के बारे में भी जानकारी देंगे।
बीएलओ मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म छह, संशोधन कराने के लिए फार्म आठ, नाम हटवाने के लिए फार्म सात घोषणा पत्र के साथ लेंगे। सुपरवाइजर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी लगातार मतदेय स्थलों का भ्रमण करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्यीय राजनैतिक दलों से निर्धारित तिथि पर अपने-अपने बूथ के बीएलओ को बूथ पर उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किए जाने की अपील की है।
ग्राम प्रधानों, संबंधित क्षेत्र के पार्षद, वार्ड सदस्य,बूथ लेवल एजेंट स्थानीय गणमान्य लोगों से मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में बीएअलो का सहयोग किए जाने की भी अपील की है। मतदाताओं से भी निर्धारित तिथि पर मतदेय स्थल पर पहुंचकर आलेख्य निर्वाचक नामावली में अपने तथा अपने परिजनों के नाम को चैक करने, किसी भी प्रकार की त्रुटि के संबंध में संबंधित बीएलओ को अवगत कराने की अपील की गई है।
Trending Videos