{"_id":"697f86dcc6463cad5a0512d9","slug":"eight-villages-and-four-colonies-including-the-junction-industrial-area-will-get-electricity-from-the-new-substation-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-111332-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नए उपकेंद्र से जंक्शन औद्योगिक क्षेत्र समेत आठ गांवों व चार कॉलोनियों को मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नए उपकेंद्र से जंक्शन औद्योगिक क्षेत्र समेत आठ गांवों व चार कॉलोनियों को मिलेगी बिजली
विज्ञापन
खुर्जा के नगला हरभजन गांव में विद्युप उपकेंद्र का लोकार्पण करते ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र त
विज्ञापन
खुर्जा खुर्जा जंक्शन। नगला हरभजन गांव में 6.57 करोड़ की लागत से बने दस एमवीए क्षमता के उपकेंद्र का रविवार को ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने लोकार्पण किया। इसी के साथ नए उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया। इससे जंक्शन औद्योगिक क्षेत्र के साथ आठ गांव और नगर क्षेत्र की चार कॉलोनी को आपूर्ति दी जाएगी।
एसडीओ नगर अविनाश चौधरी ने बताया कि उद्यमियों की ओर से औद्योगिक क्षेत्र के लिए अलग फीडर व उपकेंद्र बनाने की मांग की जा रही थी। ऊर्जा निगम निगम की ओर से खुर्जा जंक्शन औद्योगिक क्षेत्र का अलग बिजलीघर बनाने की योजना तैयार की निगम की ओर से लाइन ट्रांसफर और उपकेंद्र निर्माण का कार्य शुरू हो गया। पांच-पांच एमवीए (मेगा वोल्ट एंपीयर) क्षमता के दो परिवर्तक के साथ उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया।
एसडीओ अविनाश चौधरी ने बताया कि जंक्शन औद्योगिक क्षेत्र का फिलहाल ढाई से तीन एमवीए का लोड है। आवासीय क्षेत्र का दो एमवीए लोड है जो पांच एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर पर आ सकता है। फिर भी भविष्य में अन्य औद्योगिक इकाई बनने या आवासीय क्षेत्र बढ़ने पर ओवरलोड की समस्या नहीं होगी। पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर अतिरिक्त भार लेने के लिए संरक्षित रहेगा।
रविवार को ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने उपकेंद्र का लोकार्पण किया और लोगों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक मीनाक्षी सिंह, मुख्य अभियंता संजीव कुमार, एसई सोमेल सिन्हा, एसई एमके अहिरवार, रवि शंकर, एक्सईएन राजीव आर्य, एक्सईएन सतवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
योजनाओं की शुरुआत के लिए नहीं होता चुनाव का इंतजार : ऊर्जा मंत्री
ऊर्जामंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में अब योजनाओं का शुभारंभ चुनाव देख कर नहीं होता है। लोगों की आवश्यकता के अनुसार योजनाएं शुरू होती हैं। लोगों की समस्या को लेकर प्राथमिकता रखी जाती है। विधायक मीनाक्षी सिंह का इस उपकेंद्र के शुरू होने में काफी योगदान है, जिन्होंने हर बैठक में उपकेंद्र शुरू करने की मांग रखी थी।
आवासीय इलाकों में भी दूर होगी ओवरलोड की समस्या
एक्सईएन राजीव आर्य ने बताया कि बिजलीघर नंबर चार व पांच से जंक्शन क्षेत्र का लोड हटने पर नगर क्षेत्र से भी ओवरलोड की समस्या दूर होगी। इस उपकेंद्र से औद्योगिक क्षेत्र की 150 इकाई समेत बापू नगर, प्रसादी नगर, विमला नगर, खुर्जा जंक्शन कॉलोनी और अरनिया मंसूरपुर, शहबाजपुर भाल, नगला हरभजन, असगर पुर, क्योली कला, दोसपुर, बलराऊ और मीरपुर गांव के फीडर को जोड़ा जाएगा। इस वर्ष गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। इस उपकेंद्र से नगर क्षेत्र का लोड भी कम होगा।
Trending Videos