सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electricity bill relief scheme date extended

Bulandshahar News: बिजली बिल राहत योजना की तिथि बढ़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Electricity bill relief scheme date extended
विज्ञापन
बुलंदशहर। बिजली बिल बकाया व बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए चल रही बिजली बिल राहत योजना के दूसरे चरण को अब पांच फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। उपभोक्ता बकाया बिल पर लाभ लेने को पंजीकरण करा सकते है।
Trending Videos

मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि एक दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना शुरू की गई। योजना से बकाये बिल उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है। योजना के तहत बकायेदार उपभोक्ताओं को दंड और ब्याज पर छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बिल राहत योजना-2025 का लाभ देने के लिए उपभोक्ताओं को दो वर्गों में विभाजित किया गया है। एक वर्ग में घरेलू और व्यवसायिक कनेक्शन धारक ऐसे उपभोक्ता चिन्हित किए गए हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक भी बार बिजली बिल जमा नहीं किया है।
इनमें 15,183 उपभोक्ताओं पर 7293.09 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। दूसरे वर्ग में छह माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी घरेलू और व्यवसायिक कनेक्शन का बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 2,13,452 बकायेदार उपभोक्ताओं शामिल हैं। इन पर 27582.41 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। इसके अलावा जिले के 17,315 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी मामले में एफआईआर दर्ज कराकर 10 लाख 20 हजार 379 रुपये शमन शुल्क लगाया गया है। साथ ही 101 करोड़ 34 लाख 42 हजार 901 रुपये राजस्व निर्धारित किया गया। काफी उपभोक्ता लाभ ले चुके हैँ। बताया कि दूसरा चरण 31 जनवरी से बढ़ाकर पांच फरवरी 2026 तक कर दिया। यदि कोई पंजीकरण कराने से वंचित है तो पांच फरवरी तक पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed