सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman killed, two injured as wall of under-construction house collapses

Bulandshahar News: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत, दो घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Woman killed, two injured as wall of under-construction house collapses
विज्ञापन
स्याना। कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर पूठी में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मकान के निर्माण के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार की एक अन्य महिला और पांच वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर नायब तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी ने जांच की।
Trending Videos

चांदपुर पूठी निवासी छत्तर सिंह के भाई लक्ष्मण के नए मकान के निर्माण का कार्य चल रहा था। सोमवार को मिस्त्री और मजदूर चिनाई के काम में जुटे थे। इसी दौरान अचानक एक दीवार गिर गई। दीवार के पास ही मौजूद छत्तर सिंह की पत्नी किरन देवी (45), परिवार की एक अन्य महिला ममता और पांच वर्षीय मासूम कुश मलबे के नीचे दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने तीनों को मलबे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने किरन देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि ममता और कुश का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- निर्माणाधीन दीवार गिरने से एक महिला की मृत्यु हुई है और दो अन्य घायल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है कि क्या निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी या हादसे की वजह कुछ और रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - सुलभ गुप्ता, नायब तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed