{"_id":"698056b0e27de071ee0577e4","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-in-secunderabad-in-bulandshahr-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr News: सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में युवक ने लगाई फांसी, किराये के कमरे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr News: सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में युवक ने लगाई फांसी, किराये के कमरे में मिला शव
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: राहुल तिवारी
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार
बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक किराये के मकान में रहता था। देर तक बाहर न निकलने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद शव बरामद कर जांच शुरू की गई।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बुलंदशहर जिले के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिवकुमार पुत्र नेत्रपाल, निवासी दिनोल के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, शिवकुमार सिकंदराबाद क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। सुबह काफी देर तक युवक के बाहर न निकलने पर अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
