{"_id":"699f546c3343adc5b4013662","slug":"a-couple-skipped-their-board-exams-and-went-to-a-temple-to-take-seven-vows-police-stopped-the-wedding-chandauli-news-c-189-1-svns1010-144663-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बोर्ड परीक्षा छोड़कर मंदिर में सात फेरे लेने पहुंचे प्रेमी युगल, पुलिस ने रोकी शादी; पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बोर्ड परीक्षा छोड़कर मंदिर में सात फेरे लेने पहुंचे प्रेमी युगल, पुलिस ने रोकी शादी; पढ़ें पूरा मामला
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार
Chandauli News: चंदौली जिले में प्रेमी युगल परीक्षा छोड़कर मंदिर में शादी करने पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवाई और दोनों को परीक्षा देने के लिए केंद्र पर पहुंचाया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के स्वयंभू कालेश्वरनाथ मंदिर में बुधवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा छोड़कर एक प्रेमी युगल फेरे लेने पहुंचे। दोनों परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान जांच में लड़की नाबालिग और लड़का बालिग निकला। मंदिर में लड़की के घर वाले मौजूद थे। शादी की सूचना मिलने पर पर युवक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। उधर, जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शादी रोककर दोनों को परीक्षा दिलाने परीक्षा केंद्र ले गई।
क्या है पूरा मामला
थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि बलुआ थाना क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले लड़का-लड़की में पिछले छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की इंटर की परीक्षा चल रही थी। लड़की की इंटर की समाजशास्त्र और लड़के की रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। मंदिर में शादी के समय किशोरी के परिजन मौजूद थे। लड़के वाले की सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर गई। दोनों पक्षों को थाने लेकर आई।
इसे भी पढ़ें; Exclusive: अप्रैल में खुलेगा 16वां फॉरेंसिक सेंटर, मिनटों में सुलझेंगे यूपी-बिहार के क्राइम केस
किशोरी की उम्र साढ़े 17 वर्ष है। पुलिस टीम ने शादी रोककर लड़के को डोरियांव इंटर कॉलेज और लड़की को कृष्णा इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र लेकर जाकर परीक्षा दिलवाई। परीक्षा के बाद चाइल्ड लाइन को फोन कर दिया गया है। टीम किशोरी का बयान दर्ज करेगी। उसे रातभर वन स्टॉप सेंटर में रखा गया आज यानी बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होगा।
Trending Videos